VIDEO: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश का दावा, रूस का आरोप-यूक्रेन ने राष्ट्रपति आवास पर किया 'आतंकी' हमला

क्रेमलिन पर ड्रोन हमला: रूस और यूक्रेन युद्ध के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। मॉस्को के क्रेमलिन में ड्रोन से हमला किया गया है। यह हमला क्रेमलिन बिल्डिंग पर हुआ। इस बीच रूसी सेना को अलर्ट पर रखा गया है।
 | 
Russia
रूस ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया है। रूस का आरोप है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की गई है। यूक्रेन ने इसकी कोशिस की है। आरोप है कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति भवन पर ड्रोन के जरिए हमला किया, लेकिन राष्ट्रपति भवन के पास हवा में इस हमले को नाकाम कर दिया गया। रूस के इस आरोप के बाद सनसनी फैल गई। इतना ही नहीं रूस ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एक चीज हवा में एक इमारत की ओर आती दिख रही है, जिसके बाद वह हवा में ही फट जाती है।Read Also:-मोदी सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को दे रही है 5000 रुपये, ऐसे उठा सकते हैं इसका लाभ

 


रूस का दावा है कि राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमला किया गया। हमले की साजिश नाकाम कर दी गई। हमले को भी हवा में नाकाम कर दिया गया। रूस का दावा है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर दो ड्रोन हमले किए। यह हमला पुतिन को मारने के लिए किया गया था। रूस ने इसे आतंकी हमला बताया।

 monika

हालांकि रूस के इस दावे की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। रूस का कहना है कि इस हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रतिरक्षा प्रणाली ने इस हमले को नाकाम कर दिया। रूस के इस आरोप से सनसनी मच गई है। लंबे समय से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।