खुद को वर्जिन दिखने के लिए लड़कियां करा रहीं hymen repair surgery, अब बैन की मांग

 इंग्लैंड (England) में इन दिनों शादी के बाद खुद को वर्जिन दिखाने के लिए लड़कियां हाइमन रिपेयर सर्जरी (hymen repair surgery) करा रही हैं।

 | 
Hymen
इंग्लैंड (England) में इन दिनों शादी के बाद खुद को वर्जिन दिखाने के लिए लड़कियां हाइमन रिपेयर सर्जरी (hymen repair surgery) करा रही हैं। यहां ऐसी लड़कियों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ रही है जो नहीं चाहतीं कि इनके पति को ये पता चले कि वे शादी से पहले सेक्शुअली एक्टिव थीं। लेकिन अब यहां वर्जिनिटी टेस्ट (Virginity Test) और हाइमन रिपेयर सर्जरी (hymen repair surgery) पर बैन लगाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। 

 

UK में डॉक्टर्स 'वर्जिनिटी चेक' या फिर इसे 'रिस्टोर'  (Virginity Restore) करने का काम करते हैं। आमतौर पर लड़कियां अरेंज मैरिज से पहले ये काम करवाती हैं। फिलहाल यहां पर 'वर्जिनिटी टेस्ट' और हाइमन 'रिपेयर' सर्जरी या हायमेनोप्लास्टी (hymenoplasty) दोनों ही कानूनी हैं, लेकिन ब्रिटिश सांसद एंटनी हिगिनबॉथम (Antony Higginbotham) लगातार हाइमन रिपेयर सर्जरी (hymen repair surgery) को गैरकानूनी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। अब सांसद एंटनी हिगिनबॉथम और उनकी सहयोगी सारा ब्रिटक्लिफ एक क्रॉस-पार्टी गठबंधन में शामिल हो गए हैं। हिगिनबॉथम और मिस ब्रिटक्लिफ उन 51 सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने सांसद रिचर्ड होल्डन द्वारा पेश किए गए इन दो प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए हेल्थ एंड केयर बिल पर हस्ताक्षर किए।

 

हिगिनबॉथम का कहना है कि, 'महिलाओं और लड़कियों को 'शादी की पहली रात सेक्स के समय ब्लीडिंग होनी ही चाहिए' (Bleeding On the First Night of The Wedding) वाली धारणा को खत्म करना होगा। इन दर्दनाक प्रथाओं का मेडिकल साइंस में कोई आधार नहीं है। ऐसी प्रथाएं महिलाओं को सिर्फ नुकसान पहुंचाती हैं और 'पवित्रता' के खतरनाक मिथक बनाती हैं। उन्होंने कहा कि हमें 'वर्जिनिटी टेस्टिंग' और हाइमन 'रिपेयर' सर्जरी दोनों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। Read Also : How to women Masturbate with a Vagina: 37 Tips and Tricks for Solo Play

 

हिगिनबॉथम ने कहा, मैं सरकार से महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ इस हिंसा समाप्त करने की अपील करता हूं। 'बिल पर हिगिनबॉथम और ब्रिटक्लिफ की तरफ से मिल रहे सहयोग पर होल्डन ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'हेल्थ एंड सोशल केयर बिल इन कुप्रथाओं पर प्रतिबंध लगाने का सबसे अच्छा अवसर है। महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए सभी का साथ आना बहुत अच्छा है।

 

'वहीं रॉयल कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन का कहना है कि यहां महिलाओं को इस तरह प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए दबाव डाला जाता है या फिर वो खुद मजबूरी में इस तरह के कदम उठाती है। उन पर इस बात का दबाव रहता है कि वो अपनी शादी की रात ब्लीड करें ताकि अपने पति के सामने वो कुंवारी साबित हो सकें। एसोसिशन ने भी ब्रिटेन में वर्जेनिटी टेस्टिंग और हायमेनोप्लास्टी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

 

क्या होती है हाइमन सर्जरी

डॉक्टरों के मुताबिक लड़कियों के वेजाइना में एक मेंबरेन(झिल्ली) होती है जिसे हाइमन कहा जाता है। जो कई बार सेक्स के दौरान डैमेज हो जाती है। जरूरी नहीं है कि उन्हीं लड़कियों की वर्जिनिटी लॉस हो सकती है, जो सेक्शुअली ऐक्टिव हों, कई बार जो लड़कियां खेलकूद में होती है, उनका ये मेंबरेन डैमेज हो जाता है। डॉक्टर इस झिल्ली को सर्जरी के जरिए फिर रिस्टोर कर देते हैं जिसे हाइमनोप्लास्टी कहा जाता है। डॉक्टर बताते हैं कि हाइमन रिस्टोर करवाने के लिए आने वाली ज़्यादातर लड़कियों की उम्र 20 से 30 के बीच होती है और ये लड़कियां शादी से पहले सेक्शुअली एक्टिव या पार्टनर के साथ शारिरीक संबंध में होती हैं और शादी से पहले हाइमनोप्लास्टी कराती हैं। 

 

क्याें करती हैं हाइमन सर्जरी

हालांकि हमारे समाज में वर्जिनिटी को सेक्स संबंधों और पवित्रता से जोड़कर ही देखा जाता है। इसलिए अक्सर लड़कियां घबराई रहती हैं। कुछ लोग तो ऐसी लड़की से शादी करने तक के लिए मना कर देते हैं। यही कारण है कि इंग्लैंड में साल दर साल हाइमनोप्लास्टी करवाने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ रही है। इस सर्जरी में लड़कियां अपनी वर्जिनिटी को वापिस पा सकती हैं। इसके बारे में किसी को पता भी नहीं चलता। डॉक्टरों के मुताबिक लड़कियां यह सर्जरी इसलिए भी करवाती हैं ताकि उनके पति को यह ना पता लगे कि वह शादी से पहले ही यौन संबंध बना चुकी हैं।

 

डॉक्टरों के मुताबिक अक्सर लोगों की यही अवधारणा है कि अगर किसी लड़की की मेंबरेन डैमेज है, तो वह सेक्सुअली एक्टिव रही है, लेकिन डॉक्टर्स बताते हैं कि यह जरूरी नहीं है। जो लड़कियां स्पोर्ट्स से ताल्लुक रखती हैं, उन लड़कियों की मेंबरेन डैमेज होने का खतरा ज्यादा रहता है। दरअसल पैर स्ट्रेच करना, जंपिंग, हॉर्स राइडिंग, साइकलिंग या रेसिंग जैसी गतिविधियों से मेंबरेन डैमेज हो सकती है क्योंकि इसमें टांगों को काफी स्ट्रैच किया जाता है। पैरों और टांगों को स्ट्रैच करने की वजह से ही इसका खतरा बढ़ जाता है।

 

कैसे होती है सर्जरी

डॉक्टरों के अनुसार ये सर्जरी आधे घंटे में हो जाती है। इस सर्जरी में मेंबरेन को एक तरीके से रिकवर करने की कोशिश की जाती है। सेक्स के दौरान जो मेंबरेन क्षतिग्रस्त होती है, यदि उसके कुछ हिस्से बचते हैं, तो उन्हें जोड़ कर दोबारा मेंबरेन बनाई जाती है। जिनमें मेंबरेन बची ही नहीं है, उनकी मेंबरेन टिशूज़ से बनाई जाती है। इस तरह से लड़कियां दोबारा वर्जिन बन सकती हैं। इस सर्जरी में सिर्फ लोकल एनेस्थिसिया दिया जाता है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।