लाखो रुपए कीमत का है ‘The Golden Boy’ बर्गर, वीडियो देख जानें क्या आप दुनिया के सबसे महंगे बर्गर को खा पाएंगे?

इस समय दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसकी कीमत और इसमें डाली गई खाने की सामग्री के नाम जानकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस बर्गर की स्पेशिलिटी के बारे में।
 | 
World Most Expensive Burger
पूरी दुनिया में कई ऐसी खाने की चीजें हैं, जिनकी कीमत और स्पेशिलिटी बड़े से बड़े इंसान को चौंका देती है। दुनिया में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जो अपनी महंगी डिशेज के लिए जाने जाते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य ऐसी डिश बनाना होता है, जो बाकी सभी से अलग हो, जिससे उनकी डिश और उन्हें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान मिले।READ ALSO:-सावधान! क्या आपके WhatsApp पर इन नंबरों से कॉल आ रहे हैं? तो इन्हें रिसीव न करें, तुरंत करें ब्लॉक, वरना...

 

इस समय सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में खुद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट guinnessworldrecords पर दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद लोग इस बर्गर को खाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

 

क्या है दुनिया के सबसे महंगे बर्गर ‘The Golden Boy’ की कीमत?
दुनिया के सबसे महंगे बर्गर के ऊपर और नीचे दोनों तरफ सोने की पत्ती लगाई गई है। इसके साथ ही इसमें रसदार वाग्यू बीफ, कैवियार और किंग क्रैब का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी कीमत लाखों में है। इसके अलावा बर्गर बनाने में इस्तेमाल किया गया बन डोम पेरिग्नन नाम की शैंपेन से बना है। जो आसानी से कहीं नहीं मिलता। बन के अलावा बर्गर में इस्तेमाल होने वाले प्याज भी असाधारण पुरानी शैंपेन से बने हैं। इसीलिए इस बर्गर की कीमत 5 हजार यूरो यानी भारतीय रुपये में करीब साढ़े चार लाख रुपये है।

  THE MOST EXPENSIVE BURGER I'VE EVER MADE | SAM THE COOKING GUY - YouTube
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ‘The Golden Boy’ बर्गर, खाने की पुष्टि की
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बर्गर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'इसका स्वाद नमकीन, मीठा, कड़वा और खट्टा है, यानी खाने में बेहद लजीज है।' आपको बता दें कि इस बर्गर को नीदरलैंड के द डाल्टन्स नामक रेस्टोरेंट में काम करने वाले मास्टरमाइंड रॉबर्ट जान डे वेन ने बनाया है। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफ रॉबर्ट जान डे वेन को सबसे पहले इस बर्गर को बनाने का आइडिया कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आया था। उनका बचपन से ही सपना था कि वे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएं। शेफ रॉबर्ट जान डे वेन ने बताया था कि उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का नाम 'द गोल्डन बॉय' रखा है।

 KINATIC

लोगों ने दी मजेदार प्रितिक्रयाएं 
हालांकि अब दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों ने इस बर्गर को खाने की इच्छा जताई है। वहीं, कुछ लोगों ने इस बर्गर के खिलाफ अपना विरोध भी जताया है। एक यूजर ने कहा, मैं ये बर्गर खाना चाहता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा, हम बर्गर खाने के लिए इतना खर्च नहीं कर पाएंगे। इससे अच्छा है कि हम घर पर ही बर्गर बनाकर खाएं।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।