कोरोना के साथ न्यू नॉर्मल लाइफ की ओर बढ़ रहा सिंगापुर, न कोरोना के आंकड़े जारी होंगे, न क्वांरटीन होने की जरूरत

हर साल बहुत से लोगों को फ्लू होता है। इसमें से बड़ी आबादी बिना अस्पताल में भर्ती हुए ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि हम इस बीमारी को खत्म नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम इसे कम खतरनाक बीमारी इंफ्लुएंजा या चिकनपॉक्स जैसी बीमारी में बदल सकते हैं।
 | 
singapor
सिंगापुर अब कोविड-19 को एक नॉर्मल फ्लू यानी सर्दी-जुकाम की तरह मानकर बर्ताव करेगा और कोरोना के साथ जीने की तैयारी कर रहा है। कोरोना से सबसे सख्ती और सबसे बेततर ढ़ंग से निपटने वाले देश सिंगापुर ने अपनी रणनीति बदल ली है। यह देश अब न तो कोरोना के आंकड़े जारी करेगा और न ही यहां आने वाले यात्रियों को क्वांरटीन होने की जरूरत होगी। ये घोषणा सिंगापुर के व्यापार मंत्री गान किम योंग, वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग और स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने स्ट्रेट्स टाइम्स के एक संपादकीय में लिखी हैं। इन नेताओं ने लिखा कि

 

'18 महीने पहले कोरोना महामारी की शुरुआत हुई। तब से लोग इससे लड़ रहे हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है- इस महामारी का अंत कब और कैसे होगा? बुरी खबर ये है कि शायद कोरोना कभी नहीं जाने वाला है। अच्छी खबर ये है कि इसके साथ भी सामान्य तरीके से रहना संभव है।'

 

हम इसके साथ जीना सीख सकते हैं

 

सिंगापुर की कोविड-19 मल्टी मिनिस्ट्री टास्क फोर्स में शामिल तीनों मंत्रियों ने लिखा है कि हर साल बहुत से लोगों को फ्लू होता है। इसमें से बड़ी आबादी बिना अस्पताल में भर्ती हुए ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि हम इस बीमारी को खत्म नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम इसे कम खतरनाक बीमारी इंफ्लुएंजा या चिकनपॉक्स जैसी बीमारी में बदल सकते हैं। इसके बाद इसके साथ जीना सीख सकते हैं।

 

बता दें कि सिंगापुर कोरोना से सबसे बेहतर तरीके से निपटने वाले देशों में शामिल है। यहां टेस्टिंग और ट्रेसिंग पर काफी जोर रहा। सिंगापुर में दाखिल होने पर कोविड टेस्ट, होटल क्वारैंटाइन और होम आइसोलेशन जैसे नियमों को पालन करना था। 

 

57 लाख की आबादी वाले सिंगापुर में कोरोना का पहला मरीज  23 जनवरी 2020 को सामने आया था। अप्रैल तक हर रोज 600 से ज्यादा मामले सामने आने लगे थे। अगस्त 2020 में यहां मामूली पीक पर रहा, लेकिन इसके बाद संक्रमण ज्यादा तेजी से नहीं फैला। यहां अब तक महज 36 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी भी हर रोज 20-30 नए मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

 

ऐसे 11 देशों जो धीरे-धीरे अपनी सीमाएं खोल रहे हैं और 'न्यू नॉर्मल' की तरफ बढ़ रहे हैं...

 

1. बहरीनः वैक्सीनेटेड ट्रैवलर्स के लिए अब बहरीन आने पर टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। यात्रियों को सिर्फ BeAware ऐप डाउनलोड करना होगा और उसमें वैक्सीन सर्टिफिकेट अपलोड करना है।

 

2. मालदीवः टूरिज्म को बढ़ाने के लिए मालदीव वैक्सीनेशन प्रोग्राम लॉन्च कर रहा है। इसमें यात्रियों को विजिट, वैक्सीनेट और वैकेशन की अनुमति दी जाएगी। यानी यात्री यहां आकर वैक्सीन भी लगवा सकेंगे और छुट्टियां भी बिता सकेंगे। फिलहाल दक्षिण एशिया के यात्रियों पर यहां रोक है।

 

3. थाईलैंडः यहां की टूरिज्म और हेल्थ अथॉरिटी 1 जुलाई से वैक्सीनेटेड लोगों को क्वारैंटाइन और RT-PCR टेस्ट की बाध्यता में छूट देने की तैयारी कर रही है।

 

4. रूसः दुनिया भर के यात्रियों के लिए रूस अपने बॉर्डर खोल रहा है। हालांकि यहां आने वाले लोगों को कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

 

5. आइसलैंडः टूरिज्म के लिए इस देश ने अपनी सीमाएं खोल दी हैं। हालांकि यात्रियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, कोविड निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। बॉर्डर पर कोविड-19 स्क्रीनिंग टेस्ट भी देना होगा। अगर व्यक्ति निगेटिव आता है तो क्वारैंटाइन से छूट मिलेगी।

 

6. इजिप्टः यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। सभी को हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। क्वारैंटाइन और कोविड निगेटिव रिपोर्ट से छूट दी गई है।

 

7. अफगानिस्तानः यहां आने वाले यात्रियों को RT-PCR टेस्ट की भी जरूरत नहीं है। हालांकि यात्रियों से 14 दिन सेल्फ क्वारैंटाइन होने का अनुरोध किया जाता है।

 

8. मॉरीशसः अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मॉरीशस 15 जुलाई से खुल जाएगा। पहले फेज में वैक्सीनेटेड यात्रियों को छुट्टियां बिताने की अनुमति होगी। 20 जून से कोविड-19 सेफ रिजॉर्ट की बुकिंग शुरू हो गई है। दूसरे फेज में बिना किसी प्रतिबंध की देश में एंट्री मिल सकेगी।

 

9. सेशेल्सः वैक्सीनेटेड लोगों के लिए सेशेल्स ने अपने बॉर्डर खोल दिए हैं। हालांकि वहां पहुंचने पर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा यात्रियों का हेल्थ इंश्योरेंस भी होना चाहिए।

 

10. ग्रीसः इस देश ने 14 मई से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपने बॉर्डर खोल दिए। फिलहाल यूरोपियन यूनियन, US, UK और इजराइल के वैक्सीनेटेड यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति है। जल्द ही अन्य देशों के यात्रियों को भी अनुमति दी जा सकती है।

 

11. ऑस्ट्रियाः कोविड-19 की मार से उबरने के लिए 19 मई से कई कदम उठाए गए हैं। इसमें यूरोपियन यूनियन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और साउथ कोरिया के यात्रियों को आने की अनुमति भी शामिल है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।