कोरोना नियम तोड़ने के आरोप में पुलिसकर्मी ने महिला को किया गिरफ्तार, फिर रेप के बाद जलाकर मार डाला

बताया जा रहा है कि वायने ने 5 घंटे तक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना ब्रिटेन की राजधानी लंदन की है।

 | 
model rape in pryagraj
British Court Hears Policeman Wayne Couzens Made False Coronavirus Arrest Before Murder : कोराेना नियमों का पालन करने पर एक पुलिसकर्मी ने महिला को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी पुलिसकर्मी ने महिला की हत्या कर उसके शव को जला दिया। घटना 3-4 मार्च 2021 की रात को ब्रिटेन की राजधानी में घटी थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान खौफनाक वारदात की जानकारी सामने आई है। आरोपी पुलिसकर्मी को विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि उसे आजीवन कारवास की सजा भी सुनाई जा सकती है। 

 

बताया जा रहा है कि महिला की उम्र 33 साल थी और वह एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी। वहीं आरोपी पुलिस कर्मी वायने कूजेन्स 48 साल का है। बताया जा रहा है कि महिला को कोविड नियम तोड़ने के आरोप में वायने ने सड़क पर रोक लिया और फिर हथकड़ी लगाकर उसे फर्जी तरह से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वह पीड़िता को लेकर लंदन से 120 किमी दूर केन्ट की एक सुनसान जगह पर चला गया। यहां वायने ने 5 घंटे तक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

 

इतना ही नहीं महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसकी बॉडी को जला दिया और फिर जली हुई बॉडी को पानी में फेंक दिया। लॉकडाउन के दौरान महिला के लापता होने की यह खबर उस वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। जिसके बाद पुलिस ने शहर में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इनमें से एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वायने एवरर्ड को हथकड़ी लगाते हुए और फिर उसे एक कार में डालते हुए दिखाई दिया था। बताया जा रहा है कि यह कार भी उसने किराये पर ली थी।

 

ब्रिटेन की एक कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी ब्रिटिश पुलिस अधिकारी ने घटना को अंजाम देने के लिए पहले से प्लानिंग की थी। उसने कार किराए पर ली थी और बॉडी छिपाने के लिए अमेजन से कुछ सामान मंगवाए थे। एक अच्छी क्वालिटी की हथकड़ी भी उसने ऑनलाइन ही खरीदी थी। महिला को किडनैप करने के लिए वह कई घंटे तक लंदन की सड़क पर घूमता रहा था। उस दिन अपने परिवार वालों से झूठ बोला था कि वह नाइट ड्यूटी कर रहा है, जबकि असल में वह ऑफ ड्यूटी था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।