Oh my God! आइसक्रीम में मिला मरा हुआ सांप, खरीदने वालों के उड़े होश
थाईलैंड में एक व्यक्ति को आइसक्रीम में मरा हुआ सांप मिला। शख्स ने आइसक्रीम की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
Mar 8, 2025, 08:00 IST
|

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब खाने की चीजों में आपत्तिजनक चीजें पाई गई हैं। एक बार आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिली तो दूसरे मामले में मरा हुआ जानवर मिला। अब ऐसा ही चौंकाने वाला मामला थाईलैंड से सामने आया है। यहां एक शख्स उस वक्त हैरान रह गया जब उसने खाने के लिए आइसक्रीम खरीदी। दरअसल, आइसक्रीम में ही मरा हुआ सांप था।READ ALSO:-पोषण शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव: नुट्रिशन कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने अत्याधुनिक ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम किया शुरू
थाईलैंड में रहने वाले एक शख्स ने खाने के लिए आइसक्रीम खरीदी थी। जब वो आइसक्रीम खाने जा रहा था तो उसमें एक अजीबोगरीब चीज दिखी। ध्यान से देखने पर पता चला कि उसमें मरा हुआ सांप था, जो आइसक्रीम के साथ जमा हुआ था। शख्स ने इसकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसने लिखा, "तुम्हारी आंखें बहुत प्यारी हैं। आप ऐसे कैसे मर सकते हैं? ये असली तस्वीर है क्योंकि मैंने इसे खुद खरीदा है।"
सांप पर आइसक्रीम खाने से पहले ही पड़ गई नजर
थाईलैंड के मुआंग रत्चबुरी क्षेत्र के 'रेबन नक्लेंगबून' नाम के शख्स ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शख्स ने बताया कि उसने इसे ब्लैक बीन आइसक्रीम बार से खरीदा था। जब उसने इसे खाने की कोशिश की तो वह नजारा देखकर हैरान रह गया। हालांकि, डरकर आइसक्रीम फेंकने की बजाय शख्स ने इसकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

लोगों की प्रतिक्रियाएं
कुछ लोगों का कहना है कि यह काला-पीला सांप जहरीला था, जबकि कुछ अन्य का मानना है कि यह पेड़ पर रहने वाला छोटा सांप था। हालांकि, आइसक्रीम में सांप मिलने से लोग हैरान हैं कि यह किस स्तर की लापरवाही है। लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है और कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

सोशल मीडिया पर कई लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे गंभीर लापरवाही बता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह गंभीर लापरवाही है, आइसक्रीम विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे ने लिखा कि "कोई बात नहीं, अब नया फ्लेवर ट्राई करो, मजा आएगा। अपना अनुभव जरूर बताओ।" एक अन्य ने लिखा कि "इसे खाओ, अब इसका स्वाद आइसक्रीम जैसा लगेगा। अच्छा होता अगर आप फोटो पुलिस के साथ शेयर करते।"