शख्स ने किया कुरान का अपमान, तो भीड़ ने पुलिस स्टेशन के सामने ही जिंदा जला दिया, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल....

पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को कुरान के अपमान के आरोप में हिरासत में लिया गया, फिर भीड़ ने उसकी पिटाई की और उसे जिंदा जला दिया। यह घटना उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में हुई।
 | 
PAK
पाकिस्तान से एक खौफनाक घटना सामने आई है। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में कुरान का अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस थाने लाया गया। लोगों की भीड़ थाने पहुंची और आरोपी को बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उस व्यक्ति को आग के हवाले कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो इतना खौफनाक है कि हम आपको पूरा दिखा भी नहीं सकते।READ ALSO:-'गिरफ्तार करो इसे', वीडियो रील के लिए दोस्त का हाथ पकड़कर हवा में लटकी रही लड़की, वीडियो देख भड़के लोग

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले का है, जहां भीड़ ने कथित तौर पर पवित्र कुरान का अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि यह घटना थाने के सामने हुई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब के सियालकोट जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार रात स्वात की मदयान तहसील में कथित तौर पर पवित्र कुरान के कुछ पन्ने जला दिए थे।

 

इसके बाद संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर मदयान थाने लाया गया। आरोपी को थाने लाए जाने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग करने लगी। जब पुलिस ने इनकार किया तो भीड़ और पुलिस के बीच फायरिंग हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

 KINATIC

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद भीड़ ने थाने में आग लगा दी और कुछ लोग थाने में घुस गए। इसके बाद कुछ लोगों ने फायरिंग की। वे आरोपी को अपने साथ ले गए और उसे आग के हवाले कर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो वाकई भयावह है।

 

बताया गया कि इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके बाद हिंसा फैल गई। हिंसा में कम से कम आठ लोगों के घायल होने की खबर है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।