बड़ा हादसा: कांगो नदी में नाव पलटी, अब तक 51 शव निकाले गए, 69 या तो डूब गए या लापता हैं

बताया जा रहा है कि किराये के लालच में नाविक भी जरूरत से अधिक लोगों को नावों में बैठा लेते हैं। जिसके चलते यहां नाव हादसे होना आम बत है। 

 | 
kango river
Boat capsizes in Congo River : मध्य अफ्रीकी देश कांगो में कांगो नदी मे (Congo river)  नाव पलटने से 100 से ज्यादा लोग या तो मारे गए हैं या लापता हो गए हैं। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक मंगोला प्रांत (Mongala) के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो (Nestor Magbado) ने बताया कि इस हादसे के बाद (Boat accident in Congo River) कांगो नदी से अब तक 51 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि नाव में सवार 69 लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि नाव में सवार 39 लोग सुरक्षित बच गए हैं। इनमें से कुछ लोग खुद तैरकर किनारे पर आ गए जबकि कुछ लोगों को अन्य लोगों ने बचा लिया।  ये हादसा कांगो नदी में हुआ। बताया जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण नाव डूब गई। Read Also : कच्छों और पजामों की कमी से जूझ रहा ये देश, ब्लैक में पांच गुना ज्यादा दामों में खरीद रहे लोग

 

whatsapp gif

नाव ही एकमात्र विकल्प

बता दें कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of Congo) में लंबी यात्रा के लिए नाव ही एक मात्र उपाय है। दरअसल यहां की सड़के बेहद खराब हैं, यहां की अर्थव्यवस्था खराब होने के कारण सरकार इंफ्रास्टक्चर पर ध्यान नहीं दे पाती। ऐसे में लंबी यात्रा करने के लिए लोगों के पास नाव ही एकमात्र आसान विकल्प है। इसके चलते ज्यादा लोग नाव में सवार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि किराये के लालच में नाविक भी जरूरत से अधिक लोगों को नावों में बैठा लेते हैं। जिसके चलते यहां नाव हादसे होना आम बत है। 

 

फरवरी में भी हुआ था हादसा

इससे पहले, कांगो में 15 फरवरी को भी कांगो नदी में एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी उस वक्त कहा था कि नाव पर 700 लोग सवार थे। यह नाव किनहासा प्रांत से मबनडाका के लिए रवाना हुई थी, लेकिन माई-नोमडबे (Mai-Ndombe) प्रांत में पहुंचते ही पलट गई थी। 
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।