हैप्पी न्यू ईयर 2024: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का स्वागत; अब चीन में इंतजार, भारत में भी शुरू हुआ जश्न

 भारत और चीन में नए साल को लेकर काफी उत्साह है, यहां भी लोग 12 बजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में नए साल के जश्न को लेकर राजधानी दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में गाइडलाइन जारी की गई हैं। 
 | 
2024
साल 2023 अब इतिहास बनने जा रहा है और दुनिया के लोग 2024 के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। कई देशों में नए साल की शुरुआत हो चुकी है और कई देशों में घड़ी की सुइयां धीरे-धीरे 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। भारत में भी लोग नए साल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और कुछ ही घंटों में यहां भी साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी।  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत हर जगह लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। READ ALSO:-वाई-फाई 7 (Wi-Fi 7) देगा 5 गुना तेज स्पीड, यूजर्स को इससे मिलेंगे कई फायदे, बदल जाएगा इंटरनेट का एक्सपीरियंस....

 

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया साल 2024 का जश्न मनाने वाले पहले देश हैं। न्यूजीलैंड में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 4 बजे ही ही रात के 12 बज गए और वहां नए साल का जश्न शुरू हो गया। रात 12 बजे न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी इमारत स्काई टावर पर जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

सिडनी हार्बर ब्रिज पर जबदस्त आतिशबाजी
अब ऑस्ट्रेलिया में नए साल का स्वागत किया जा रहा है। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समयानुसार 6:30 बजे ऑस्ट्रेलिया में रात के 12 बजते ही नए साल का जश्न शुरू हो गया। पड़ोसी देश न्यूजीलैंड में भी रात 12 बजे के 2 घंटे बाद पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया में नए साल का स्वागत किया गया। नए साल के स्वागत में सिडनी के विश्व प्रसिद्ध सिडनी हार्बर ब्रिज पर जोरदार आतिशबाजी की गई। हार्बर ब्रिज पर हुई आतिशबाजी को दुनिया भर में लगभग 425 मिलियन लोगों ने देखा।

 


भारत और चीन में नए साल को लेकर काफी उत्साह है, यहां भी लोग 12 बजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में नए साल के जश्न को लेकर राजधानी दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में गाइडलाइन जारी की गई हैं। राजधानी दिल्ली में भी कई जगहों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।

 

हालांकि, इस बार नए साल का जश्न थोड़ा फीका रहने वाला है क्योंकि दुनिया दो जगहों पर युद्ध का दंश झेल रही है। यूक्रेन और गाजा में चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में नए साल का जश्न फीका पड़ गया। युद्ध के कारण कई हिस्सों में भारी तनाव है। 

 

मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान गाजा युद्ध के कारण नए साल का जश्न नहीं मना रहा है। पाकिस्तान सरकार ने फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले सभी समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधननंत्री अनवर-उल-हक काकर ने गुरुवार को ही गाजा के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए देश में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। संयुक्त अरब अमीरात और किरिबाती में भी नए साल का जश्न फीका रहेगा।

 

हालांकि, सिडनी में रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिडनी हार्बर ब्रिज के किनारे डेरा डाले हुए हैं। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद यहां के ओपेरा हाउस को इजरायली झंडे के रंग में रोशन किए जाने के बाद से यह क्षेत्र फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों का केंद्र रहा है। ऐसे में यहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी तरह, अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर अधिकारियों और पार्टी आयोजकों ने कहा कि वे बड़ी संख्या में लोगों का स्वागत करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं। फ्रांस में भी नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।