बेहद शर्मनाक! उसने अपने कपड़े उतरे...फ्लाइट अटेंडेंट को किया प्रपोज, फिर सनकी ने सेक्स करने की करने लगा कोशिश, देखें वीडियो
फ्लाइट के दौरान एक शख्स ने एयरहोस्टेस से बदतमीजी की और फिर सभी यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। देखिए कैसे इस शख्स को सबक सिखाया गया।
Aug 3, 2024, 00:05 IST
|
अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने उड़ान के दौरान हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उसने न सिर्फ फ्लाइट अटेंडेंट से बदसलूकी की बल्कि यात्रियों की जान को भी खतरे में डाल दिया। इस शख्स को जिस तरह से काबू किया गया, उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।READ ALSO:-UP : तांत्रिक ने भूत भगाने के नाम पर दो नाबालिग बहनों से किया बलात्कार, 20,000 रुपये भी लिए, धमकी दी कि सब कुछ बर्बाद कर देगा
मिली जानकारी के मुताबिक, न्यू जर्सी का रहने वाला 26 वर्षीय एरिक निकोलस गैपको नाम का शख्स 18 जुलाई को सिएटल से डलास जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 2101 में सवार था। इस दौरान उसने फ्लाइट अटेंडेंट के साथ सेक्स करने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की।
फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
बताया जा रहा है कि इस शख्स ने पहले अपने कपड़े उतारे और फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया और उससे सेक्स करने के लिए कहा। इसके बाद वह चिल्लाने लगा और हंगामा करने लगा। इस दौरान अन्य स्टाफ ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन वह लगातार हंगामा कर रहा था।
बताया जा रहा है कि इस शख्स ने पहले अपने कपड़े उतारे और फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया और उससे सेक्स करने के लिए कहा। इसके बाद वह चिल्लाने लगा और हंगामा करने लगा। इस दौरान अन्य स्टाफ ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन वह लगातार हंगामा कर रहा था।
बताया जा रहा है कि शख्स ने मारिजुआना का सेवन किया हुआ था। कुछ लोग उसे काबू में करने के लिए उसे पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद अन्य क्रू मेंबर्स उसे विमान के शौचालय के पास ले गए और उसे काबू में किया। यात्रियों ने भी उसे पकड़ने में मदद की और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गैपको को सुबह करीब 11 बजे साल्ट लेक सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। शख्स ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया था और चिल्ला रहा था। शख्स ने विमान का बाहरी दरवाजा खोलने की कोशिश की। शख्स के खिलाफ काम में बाधा डालने और अमेरिकी विशेष विमान अधिकार क्षेत्र के तहत विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है।