दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पर्वतारोहियों की भीड़, हुआ 'ट्रैफिक जाम', VIDEO देख लोग रह गए हैरान!
आप लोग ये तो जानते ही होंगे कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट है, जिसपर चढ़ाई करना बच्चों का खेल नहीं होता, पर क्या ये जानते हैं कि अब वहां भी जाम लगने लगा है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि माउंट एवरेस्ट की चोटी पर कितना 'ट्रैफिक जाम' लगा हुआ है।
May 26, 2024, 00:05 IST
|
![Everest](https://khabreelal.com/static/c1e/client/88667/uploaded/1eb478020583f0d992ff347027e61adc.jpg)
एक समय था जब लोग सोचते थे कि अगर वे पहाड़ों पर चढ़ते समय गिर गए तो क्या होगा, लेकिन अब लोगों के बीच यह डर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। यही कारण है कि दुनिया भर के लोग अब दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कहे जाने वाले माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने से नहीं कतरा रहे हैं। कुछ साल पहले तक माउंट एवरेस्ट पर चंद लोग ही चढ़ते थे, लेकिन अब ये संख्या काफी हद तक बढ़ गई है। ये इतना बढ़ गया है कि एवरेस्ट की चोटी पर ट्रैफिक जाम लग गया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। READ ALSO:-इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ये 3 कंपनियां होंगी ब्लैकलिस्ट, अब क्या ग्राहकों को नहीं मिलेगा सब्सिडी का फायदा?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कितने लोग एक साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे हैं। इनकी लम्बी कतार है. इनमें से कुछ लोग चोटी से आसपास का नजारा देखकर लौट रहे हैं तो कुछ लोग शिखर के करीब जाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ लोग खड़े होकर भीड़ खत्म होने और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा नजारा आपने शायद ही कभी देखा होगा. हालांकि एवरेस्ट पर चढ़ना कोई बच्चों का खेल नहीं है, फिर भी पर्वतारोहियों में एक जुनून नजर आता है। इस वीडियो को एक पर्वतारोही ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया है, जो तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो गया।
इस चौंकाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @crazyclipsonly नाम की आईडी से शेयर किया गया है। महज 16 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 7 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है।
वहीं वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'जाहिर तौर पर यह अब कोई बड़ी उपलब्धि नहीं रही', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, 'माउंट एवरेस्ट पर ट्रैफिक जाम कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने जीवन में कभी नहीं सोचा था और ना ही कभी भी सुना जाएगा।
![sonu](https://khabreelal.com/static/c1e/client/88667/uploaded/c98ae102b076f29c191625cbc78b1bd4.webp)