चीन के 15 शहरों में तेजी से फैल रहा कोरोना का डेल्टा वेरियंस

कोरोना सेपरेटर देश चीन में दोबारा से कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार राजधानी बिजिंग सहित 15 शहरों में कोरोना का डेल्टा वेरियंट तेजी से बढ़ रहा है। 
 | 
corona delta varient in chaina
चीन में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। जानकारी के अनुसार यहा डेल्टा वेरियंट तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 15 से ज्यादा शहर संक्रमण की चपेट में हैं। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि कोविड-19 मामलों में नयी बढ़ोतरी पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत की राजधानी नानजिंग के एक हवाई अड्डे से शुरू हुई और पांच अन्य प्रांतों और बीजिंग नगरपालिका में फैल गई है। इसने कहा कि नानजिंग शहर ने कई हवाईअड्डों के कर्मचारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। 

 

तेजी से फैलने 15 चीनी शहरों से सामने आए हैं। डेल्टा वेरिएंट की सबसे पहले पहचान भारत में हुई थी। हालांकि नये मामलों की संख्या अभी भी कुछ सैकड़ों में है, लेकिन विभिन्न प्रांतों में संक्रमण के व्यापक प्रसार की चिंताएं बढ़ गई हैं। अधिकारियों के लिए चिंता का कारण बीजिंग में पिछली बार मामले सामने आने के 175 दिनों से अधिक समय के बाद मामलों का अचानक सामने आना है। 

 

लगभग 2.2 करोड़ की आबादी वाले शहर की स्थानीय सरकार ने एक जुलाई को आयोजित होने वाले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के शताब्दी समारोह के लिए कई महीनों तक शहर का कोविड-19 से बचाव किया। यहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित वरिष्ठ नेताओं के आवास स्थित हैं। 

 

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, बृहस्पतिवार तक की स्थिति के अनुसार चीन के मुख्य भूभाग में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 92,875 थी। इसमें 932 उपचाराधीन मरीज शामिल हैं, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। देश में पिछले साल से अब तक इस वायरस ने 4,636 लोगों की जान ले ली है। आधिकारिक मीडिया के अनुसार, चीन ने अब तक अपनी लगभग 40 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन किया है। कोरोना वायरस का पहली बार 2019 के अंत में मध्य चीनी शहर वुहान में पता चला था।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।