कंडोम का पहाड़: कंडोम पहाड़ (Condom Mountain) और मॉडल का रैंप वॉक, कुछ इस तरह कंपनी ने खींचा लोगों का ध्यान

Condom Mountain And Durex Disel: मिलान फैशन वीक 2023 की चर्चा चारों तरफ हो रही है। इस फैशन वीक के जरिए कपड़े बनाने वाली दिग्गज कंपनी डीजल ने अपने नए कलेक्शन लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही रैंप वॉक के लिए बने सेट पर कंडोम के पहाड़ ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 
 | 
Diesel
मिलान फैशन वीक 2023-24 की शुरुआत बेहद अनोखे अंदाज में हुई, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस फैशन वीक के जिस सेट पर कलाकारों और मॉडल्स को रैंप वॉक करना था, वहां एक ऐसा पहाड़ बना हुआ था जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फैशन वीक में सेट पर बना पहाड़ कंडोम का था। बुधवार से शुरू हुए वॉक शो के दौरान मॉडलों ने कंडोम के एक विशाल पहाड़ के चारों ओर चहलकदमी की। कपड़ों का मशहूर ब्रांड डीजल एक नया कलेक्शन लेकर आया है, इसके लॉन्च की थीम थी फ्रीडम, प्लेजर एंड एक्सपेरिमेंटेशन (Freedom, Pleasure and Experimentation)। कंपनी के नए कलेक्शन ने लोगों का ध्यान खींचा।Read Also:-1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग वाला NoiseFit Halo, भारत में हुआ लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स.....

 

आकर्षण का केंद्र बना कंडोम पहाड़
वैसे इस फैशन वीक में कंडोम का पहाड़ आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने एक ही समय में दर्शकों के बीच हैरानी और उत्सुकता दोनों पैदा कर दी। कंपनी इस कंडोम स्टैक की मदद से दुनिया भर में सुरक्षित सेक्स के संदेश को बढ़ावा देना चाहती है।

 

इसके लिए डीजल ने ड्यूरेक्स के साथ करार किया है। कपड़े बनाने वाली कंपनी डीजल अप्रैल में दुनिया भर में करीब 3 लाख कंडोम बांटने की योजना बना रही है। इसकी तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है। कंपनी ने बताया कि इस फैशन वीक में पहाड़ बनाने में 2 लाख कंडोम का इस्तेमाल किया गया था। 

 

कंपनी 3 लाख कंडोम बांटेगी
कंपनी ने बताया है कि वह लोगों के बीच 3 लाख ड्यूरेक्स कंडोम देगी, जो डीजल और ड्यूरेक्स का संयुक्त प्रयास होगा। बता दें कि डीजल ने कंडोम के पहाड़ से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की हैं। डीजल के इस अनोखे अंदाज की चर्चा हर तरफ हो रही है। कंपनी ने बताया कि अप्रैल महीने से उसके स्टोर्स पर आपको फ्री कंडोम दिए जाएंगे।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।