3 दिन का पूर्ण लाॅकडाउन : न्यजीलैंड में 6 महीने बाद मिला एक कोरोना संक्रमित, PM जैसिंडा ने पूरे देश में लगा दी पाबंदी

फरवरी 2021 में न्यूजीलैंड में कोरोना का अखिरी केस मिला था। जिसके बाद न्यूजीलैंड पूरी तरह संक्रमण मुक्त हो गया था

 | 
new

न्यूूजीलैंड में 6 माह बाद कोरोना से संक्रमित एक नया मरीज मिला है। एक पॉजिटिव केस मिलते ही देश की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने पूरे देश में 3 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। न्यूजीलैंड मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2021 में न्यूजीलैंड में कोरोना का अखिरी केस मिला था। जिसके बाद न्यूजीलैंड पूरी तरह संक्रमण मुक्त हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर कोविड-19 के पहले कम्युनिटी केस की रिपोर्ट होने के बाद न्यूजीलैंड की सरकार ने 3 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। Read Also : पब्लिक टॉयलेट में सेक्स कर रहा था कपल, भारतीय नागरिक ने बना लिया वीडियो, जाना पड़ा जेल

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने प्रेसवार्ता के दौरान लॉकडाउन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि तीन दिन का लॉकडाउन आज रात से लागू हो जाएगा। लोगों से प्रधानमंत्री ने घर से न निकलने की अपील की। उन्होंने लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने की हिदायत दी। देश में लगाए गए लॉकडाउन के बीच स्कूल, कॉलेज से लेकर वहां पर तमाम कंपनियां भी बंद रहेंगी। Read Also : दुनिया की नंबर वन मॉडल Kylie Jenner ने शेयर की अपनी टॉपलेस फोटो, सिर से कमर तक ढा रहीं कहर

इसके साथ ही घर से बाहर निकलने की स्थिति में फेस मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस पर काफी तेजी से नियंत्रण किया था। यहां पर फरवरी महीने के अंत तक कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक करने के साथ ही एक्टिव केसों पर अंकुश लगा लिया गया था। यही कारण है कि यहां की अर्थव्यवस्था महामारी के बाद से काफी तेजी और कम समय में ही पटरी पर आ गई। Read Also : 'गंदी बात 2' की एक्ट्रेस Anveshi Jain की तस्वीरों ने मचाई सनसनी, Photos देखकर मचल जाएगा मन

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।