बारबाडोस बना दुनिया का 55वा गणतंत्र देश, क्वीन एलिजाबेथ 2 के राज से मिली आजादी

 कैरिबियाई द्वीपों (Caribbean island) के प्रमुख देश बारबाडोस (Barbados) में अब क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) सर्वेसर्वा नहीं होंगी।

 | 
Barbados
 

30 नवंबर का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है।आज एक और देश बारबाडोस को ब्रिटिश राज से पुरी तरह आजादी मिल गई है। अब यह दुनिया का 55वां गणतंत्र देश बन गया है। हालांकि ब्रिटिश राज से बारबाडोस 1966 में ही आजाद हो गया था, लेकिन यहां अभी तक ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ का शासन चल रहा था, लेकिन आज 30 नवंबर को बारबाडोस ब्रिटेन से अलग होकर गणतंत्र देश बन गया है।

barbados

बारबाडोस से पहले गुयाना, डोमनिका, त्रिनिदाद और टोबैगा गणतंत्र देश बने थे। बारबाडोस की आबादी 3 लाख से ऊपर है और यह कैरिबियाई देशों में सबसे अमीर देश माना जाता है। यहां की अर्थव्यवस्था ज्यादातर पर्यटन पर निर्भर करती है।

कैरिबियाई द्वीपों (Caribbean island) के प्रमुख देश बारबाडोस (Barbados) में अब क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) सर्वेसर्वा नहीं होंगी। मंगलवार को एक समारोह के दौरान क्वीन का प्रतिनिधित्व करने वाले रायल स्टैंडर्ड ध्वज को उतारा गया। इस समारोह में प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) भी मौजूद थे।

गवर्नर जनरल सैंड्रा मेसन देश की राष्ट्रपति बनाई गई हैं। उनकी नियुक्ति क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा की गई है। मेसन ने बारबाडोस की पहली राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। बता दें कि मेसन अटार्नी और जज भी रह चुकी हैं और उन्होंने वेनेजुएला, कोलंबिया, चिली और ब्राजील के राजदूत के तौर पर भी काम किया है।
 

1966 में हो गया था आजाद

सैकड़ों सालों की लड़ाई के बाद बारबाडोस 1966 में आजाद हो गया था, लेकिन यहां क्वीन एलीजाबेथ का शासन चलता था। साल 2005 में बारबाडोस ने त्रिनिदाद स्थित कैरिबियाई कोर्ट आफ जस्टिस में देश को गणतंत्र राष्ट्र बनाने की अपील की थी और लंदन स्थित प्रिवी काउंसिल को हटा दिया था। इसके बाद साल 2008 में बारबाडोस ने खुद को गणतंत्र देश बनाने के लिए प्रस्ताव रखा, लेकिन इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। अब आज 30 नवंबर को बारबाडोस गणतंत्र देश बन गया है। अब उसका अपना राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान होगा।

Barbados becomes a republic, removing British queen as head of state.

During the ceremony, the Royal Standard flag representing the queen was lowered and the governor-general, Dame Sandra Mason, was sworn in as the Caribbean island nation's first president

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।