Russia-Ukraine War 3rd Day : कीव ऐयरपोर्ट के पास धमाका, रोमानिया से भारतीय छात्रों को लेकर जहाज मुंबई के लिए रवाना

Russia-Ukraine War 3rd Day : राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका से कहा है कि हमें हथियार चाहिए, यात्रा नहीं करनी है।
 | 
russia
Russia-Ukraine War 3rd Day : रूस- यूक्रेन के बीच शनिवार को युद्ध का तीसरा दिन है। लगातार खबरे आ रहीं हैं कि रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधनी कीव के कई क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेन राष्ट्रपति ने अमेरिका के उस ऑफर को ठुकरा दिया, जिसमें उन्हें यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकालने को कहा था।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ठुकराया अमेरिका का ऑफर

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेनेंस्की ने अमेरिका से कहा है कि हमें हथियार चाहिए, यात्रा नहीं करनी है। राष्ट्रपति ने एक नया वीडियो जारी कर कहा है कि हमारी सेना आखिरी सांस तक रूसी सेना का मुकाबला करेगी। हम हथियार नहीं डालेंगे।

 

भारतीय छात्रों को निकालने का काम शुरू

जानकारी के अनुसार यूक्रेन में कई हजार छात्र अनेक स्थानों पर फंसे हुए हैं। अब छात्रों को यूक्रेन के बॉर्डर वाले देश जैसे रोमानिया, पोलेंड आदि में पहुंचाया जा रहा है। जहां से जहाज द्वारा उन्हें भारत लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज सुबह रोमानिया से एयर इंडिया की फ्लाइट 480 छात्रों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई है।

 

बंकरों में छुपे हैं भारतीय छात्र

जानकारी के अनुसार यूक्रेन के बुरे हालातों को देखते हुए काफी छात्र वहीं, फंस गए है। काफी छात्र बंकरों में हैं तो कई अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों में शरण लिए हुए हैं। लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर विपक्ष को मुद्दा मिल गया है। राहुल गांधी ने यूक्रेन में फंसे छात्रों की वीडियो साझा कर उन्हें वहां से निकालने की अपील सरकार से की है।

 

युद्ध में रूस को भी बड़ा नुकसान 

जानकारी के अनुसार इस रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला है। ऐसे में यह नहीं है कि केवल यूक्रेन को ही नुकसान हो रहा है। यूक्रेनी सेना लगातार हमले का जवाब दे रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा है कि उन्होंने रूस के 6 फाइटर जैट, 3 लड़ाकू हेलीकॉप्टर, 18 टैंक, और कई हजार सैनिकों को खत्म कर दिया है। 

 

कीव के कई क्षेत्रों पर कब्जा

 रूस युद्ध के दूसरे दिन ही यूक्रेन की राजधानी कीव के पास पहुंच गया था। कल भारी मात्रा में बमबारी की गई थी। जिसमें बाद यूक्रेन को काफी नुकसान हो गया था। रूसियों को रोकने के लिए यूक्रेनी सेना नदियों पर बने कई पुलों को उड़ा दिया था। जिससे सेना सड़के के रास्ते कीव में दाखिल ना हो सके। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।