Russia Ukraine War : बेलारूस में 3 घंटे चली यूक्रेन-रूस के प्रतिनिधमंडलों के बीच बैठक, देखें क्या-क्या मांग यूक्रेन ने की और क्या फैसला लिया गया

 | 
ukraine
Russia Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से भारी तबाही देखेने को मिल रही है। सैकड़ों की संख्या में सैनिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं। सोमवार को रूस के पड़ोसी देस बेलारूस में यूक्रेन-रूस के बीच बातचीत को लेकर दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचे।

 

जानकारी के अनुसार दोनों प्रतिनिधिमंडलों के बीच करीब 3 घंटे तक वार्ता चली। जिसमें यूक्रेन ने रूस सैनिकों को शहरों से पिछे हटने की मांग की। कुल मिलाकर काफी देर तक चली बात में युद्धविराम की बात नहीं हो सकीत।

 

बेलारूस में चल रही बातचीत  में यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के क्रीमिया, डोनाबास, खारकीव जैसे शहरों से सेना को वापस बुलाए। also read : Russia-Ukraine War : यूक्रेन जाएंगे 4 केंद्रीय मंत्री, यूक्रेन में स्पेशल ट्रेन चलाकर बॉर्डर तक छोड़े जाएंगे भारतीय छात्र, एयर इंडिया की छठी फ्लाइट मुंबई पहुंची

ukraine

'खार्किव पर रॉकेट हमलों में दर्जनों लोग मारे गए'

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, कीव ने वार्ता में रूस से कहा है कि वह यूक्रेन से अपनी सेना को वापस बुलाए, जिसमें क्रीमिया और डोनबास भी है। उधर यूरोपियन यूनियन (EU) ने रूस के बाद बेलारूस पर सख्त बैन लगाने का फैसला किया है। लगातार रूस का समर्थन कर रहे बेलारूस ने रूस की सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ जंग में सैनिक उतारने का ऐलान किया है। यूक्रेन के अधिकारी का कहना है कि खार्किव पर रॉकेट हमलों में दर्जनों लोग मारे गए हैं।  also read : Amul Milk Price Hike : अमूल दूध ने बढ़ाए दाम, देखें अब कितने रुपये लीटर हो गया दूध

 

रूस ने 36 देशों की एयरलाइनों द्वारा उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया

युद्ध के दौरान प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज रूस ने ब्रिटेन समेत 36 देशों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। बता दें कि यूरोप के ये देश रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुके हैं। यूरोपीय संघ ने रूस की एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने पर सहमति व्यक्त की है। इसी वजह से रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को अपना जेनेवा दौरा रद्द करना पड़ा है। लावरोवा यूएन की बैठक में शामिल होने जाने वाले थे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।