Shinzo Abe Dies: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की हत्या, भाषण के दौरान हमलावर ने मारी दो गोलियां; बोला- उनकी विचारधारा से सहमत नहीं था

Shinzo Abe Dies: शुक्रवार को जब शिंजो भाषण दे रहे थे तो भीड़ में शामिल हमलावर ने उन पर दो गोलियां चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गए। इस बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया। उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

 | 
Shinzo abe

Shinzo Abe Dies: जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जब 67 साल के शिंजो नारा शहर में चुनाव प्रचार कर रहे थे, उसी वक्त भाषण के दौरान एक युवक ने उन पर हमला किया और दो गोलियां मार दी थी।  हमले के बाद से ही शिंजो की हालत नाजुक बनी हुई थी।


उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने बताया कि गोली लगने के बाद शिंजो को हार्ट अटैक भी आया था। इसके अलावा दो गोलियां लगने से उनका काफी खून भी बह गया था।  शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारे को लोगों ने घटनास्थल पर ही तुरंत पकड़ लिया था। जिस बंदूक से हमला हुआ वह भी इसके पास से बरामद कर ली गई। वह एक शॉटगन है।

Shinzo abe


शिंजो के हत्यारोपी की पहचान 41 साल के Yamagami Tetsuya के तौर पर हुई है। वह नारा शहर का रहने वाला है और सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है। इसके अलावा समुद्री आत्मरक्षा बल (Maritime Self Defense Force) में भी 2005 से 2008 तक काम कर चुका है। हत्यारे ने जापान पुलिस को बताया कि वह शिंजो आबे की  कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था, इसीलिए उसने उन्हें जान से मारने के इरादे से हमला किया था।
 

पुलिस के मुताबिक चुनाव प्रचार के लिए शिंजो आबे का शुक्रवार को नारा शहर में आने का कार्यक्रम पहले से तय था। Liberal Democratic Party ने गुरुवार को ही कार्यक्रम की जानकारी दे दी थी। ऐसे में Yamagami Tetsuya ने शिंजो की हत्या की पूरी योजना बना ली थी और भाषण के दौरान उन पर हमला कर दिया।

दरअसल जापान के नारा शहर में रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है। शिंजो इसके लिए चुनाव प्रचार में लगे थे। शुक्रवार को जब शिंजो भाषण दे रहे थे तो भीड़ में शामिल हमलावर ने उन पर दो गोलियां चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गए। इस बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया। इस बाद मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।