Russia-Ukraine War : यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल से हमले, एयरस्पेस किया गया बंद, लगातार आ रही धमाकों की आवाज

Russia-Ukraine War : वहीं, रूस की सेना यूक्रेन में घुसने की खबर सामने आ रही है।
 | 
russia ukrane war
Russia-Ukraine War :  जिस खतरे की संभावना थी वह सामने आ गया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में कई जगह मिसाइल दांग दी हैं। इस हमले में कई जगह विस्फोट देखने को मिल रहे हैं। वहीं, यूक्रेन ने सुरक्षा के चलते अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

 

रूस ने यूक्रेन पर हमले की शुरूआत कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय कई मिसाइल यूक्रेन की राजधानी कीव में दांगी गई हैं। इसके कुछ वीडियो और फोटो जारी किए गए हैं। जिसके कई स्थानों पर आग लगती दिख रही है। 

 

खारकिव और डोनबास में धमाके

जानकारी के अनुसार रूस ने कीव के खारकिव और डोनबास में धमाके और आग लगती देखी जा रही है। इससे पूरी दुनिया पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। वहीं, रूस ने अपने सभी ऐयरपोर्ट को लॉक कर दिया है। वहीं, यूक्रेन ने अपने एयरस्पेस को प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके चलते यूक्रेन की सीमा में किसी भी प्रकार हवाईमार्ग प्रयोग करने की अनुमति नहीं है।

Russia-Ukraine War

रूस ने खाली कर दिया है यूक्रेन में दूतावास

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के उपयोग की अनुमति मिलने और इसके प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों द्वारा पाबंदियां लगाए जाने की पृष्ठभूमि में रूस ने कीव स्थित अपना दूतावास को खाली करना शुरू कर दिया था। वहीं यूक्रेन ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कह दिया था। इसके बाद से यह लगने लगा था कि रूस कोई कड़ा कदम उठाएगा।

 

दुनिया के देश पुतिन को रोक सकते हैं : यूक्रेन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के उपयोग की अनुमति मिलने और इसके प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों द्वारा पाबंदियां लगाए जाने की पृष्ठभूमि में रूस ने कीव स्थित अपना दूतावास को खाली करना शुरू कर दिया था। वहीं यूक्रेन ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कह दिया था। इसके बाद से यह लगने लगा था कि रूस कोई कड़ा कदम उठाएगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।