Ukraine में Emergency लागू, रूस कभी भी कर सकता अटैक, यूक्रेन में अभी मौजूद हैं भारतीय छात्र, लाने का काम तेज

रूस- यूक्रेन के बीच युद्ध लगभग तय माना जा रहा है। पूरे यूक्रेन में इमरजेंसी की घोषण कर दी है।
 | 
Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War : रूस और यूरोपीय देश यूक्रेन के बीच युद्ध होना लगभग तय माना जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद मामला और बढ़ गया है। यूक्रेन में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

Russia-Ukraine War

यूक्रेन में रूस खाली कर रहा अपना दूतावास

युद्ध की आशंकाअंदाजा (Russia-Ukraine war) इस बात से लगाया जा सकता है कि रूस ने अब यूक्रेन में अपने दूतावास (Russian Ambessay in Ukraine) को खाली करने का कामत तेज कर दिया है। बुधवार को रूसी दूतावास से धुंआ निकलता देखा गया। माना जा रहा है कि रूसी कर्मचारियों ने जरूरी दस्तावेजों को जलाकर नष्ट किया है। यह भी पढ़ें - Petrol-Diesel & Gold Price 24 Feburary : दिल्ली, मेरठ में पेट्रोल-डीजल का रेट तय, सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, चेक करें

Russia-Ukraine War

30 दिन लागू रहेगी इमरजेंसी

जानकारीके अनुसार यूरोपीय देश यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने आने वाले 30 दिनों के लिए पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा की है। उनके आदेश को वहां के सांसदों ने भी समर्थन किया है। विदेशी मामलों के विशेषज्ञों की माने तों किसी भी वक्त दोनों देशों में  जंग छिड़ सकती है।  यह भी पढ़ें - Weather Update : दिल्ली, यूपी और हरियाणा में अगले 2 दिनों में होगी झमाझम बारिश, मेरठ का क्या रहेगा मौसम, जानें।

Russia-Ukraine War

अमेरिका ने कहा रूस की फौज पूरी तरह हमले को तैयार

यूक्रेन (Ukraine) के समर्थन में खड़े अमेरिका युद्ध को लेकर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। अब अमेरिकी एजेंसियों (America Agency) ने बताया है कि रूसी फौजें पूरी तरह से यूक्रेन पर हमले के लिए तैयार हैं। अधिकारियों की माने तो 80 प्रतिशत सैन्य बल हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सभी फौजें युद्ध क्षेत्र के 50 किमी. तक के दायरे में हैं।  यह भी पढ़ें - आपको भी पसंद है Honda Activa 6G, तो मात्र 10 हजार रुपये देकर घर ले आएं यह स्कूटर, EMI सहित पूरी डिटेल देखें

Russia-Ukraine War

यूक्रेन रूस समर्थक क्षेत्रों में हमले को रोके

रूस के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन पर आरोप लगाया है कि वह रूस समर्थक क्षेत्रों में लोगों पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पूर्वी अलगाववादी क्षेत्रों में यूक्रेन द्वारा जारी हिंसा और ‘‘घोर नरसंहार’’ को रोकने में मदद करें। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से बुधवार को कहा कि यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में शांति का उल्लंघन करने वालों के प्रति नरमी बरतने का कोई इरादा नहीं होना चाहिए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।