दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक (Flying Bike) की बुकिंग शुरू, शुरुआती कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपए, 272 किलो वजन ले जाने में भी सक्षम

दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो गई है। यह मोटरसाइकिल 30 मिनट तक 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है।
 | 
BIKE
दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो गई है। यह मोटरसाइकिल 30 मिनट तक 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। उड़ने वाली इस बाइक का नाम 'स्पीडर' रखा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपए रखी गई है।Read Also:-बेहद शर्मनाक : शराब के नशे में शख्स ने एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला के ऊपर किया पेशाब, DGCA ने मांगी रिपोर्ट

 

करीब 272 किग्रा भार ले जाने में सक्षम
136 किलो वजन वाली बाइक 272 किलो वजन ले जा सकेगी। इसे दूर से भी नियंत्रित किया जा सकता है। उड़ने वाली बाइक को अमेरिका की जेटपैक एविएशन कंपनी ने बनाया है। मूल डिजाइन में चार टर्बाइन थे, लेकिन अंतिम उत्पाद में आठ होंगे। सुरक्षा के लिहाज से बाइक के हर कोने में दो-दो होंगे।

 ये जेटपैक एविएशन के यूट्यूब चैनल से लिया गया है। - Dainik Bhaskar

प्रमाणित होने की उम्मीद है
जेटपैक एविएशन दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल का उड़ान परीक्षण कर रहा है। इसे यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। 2-3 साल में कंपनी की 8 जेट इंजन वाली स्पीडर फ्लाइंग बाइक बाजार में आ सकती है।

यह एक उपयोगी वाहन है
कंपनी के मुताबिक उड़ने वाली बाइक असल में एक एयर यूटिलिटी व्हीकल है। यानी इसे मेडिकल इमरजेंसी और आग बुझाने जैसे कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी कार्गो विमान के रूप में सैन्य बाजार के लिए एक मानव रहित संस्करण भी विकसित कर रही है। यह जमीन से 100 फीट ऊपर 400 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।

 


जापान ने भी बनाई उड़ने वाली बाइक
पिछले साल जापान की स्टार्टअप कंपनी AERWINS टेक्नोलॉजी ने अमेरिका में डेट्रायट ऑटो शो में उड़ने वाली बाइक 'XTurismo' का प्रदर्शन किया था। 100 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड वाली बाइक पेट्रोल पर चलती है। बाइक का मास प्रोडक्शन अभी शुरू नहीं हुआ है। इस बाइक को एक बार में करीब 30 से 40 मिनट तक हवा में उड़ाया जा सकता है। 300 किलो वजनी यह बाइक उड़ते वक्त करीब 100 किलो वजन उठा सकेगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।