Morocco Earthquake: 6.8 तीव्रता के भूकंप से मोरक्को में हर तरफ तबाही, 632 लोगों हुई की मौत

 इधर भारत में जी20 बैठक के लिए दुनिया भर के नेता जुटे हैं तो दूसरी ओर मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप में कम से कम 632 लोगों के मारे जाने की खबर है।
 | 
MORAKKO
अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से अब तक 632 लोगों की मौत हो चुकी है। 329 लोग घायल हुए हैं। मोरक्कन जियोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। यह शुक्रवार देर रात आया। हालांकि, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी तीव्रता 6.8 बताई है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में 120 साल में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है।READ ALSO:-UP : हत्या के बाद काट दिया डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट, कूरियर से भेजा डॉक्टर की पत्नी के पास, महिला ने ऐसे लिया दुष्कर्म का बदला

 Image

मोरक्को के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गईं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग भागते नजर आ रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव है, जो मराकेश शहर से 70 किलोमीटर दूर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी. भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए।

 मारकेश में एक बिल्डिंग को नुकसान हुआ।

भूकंप ने इमारतों को मलबे और धूल में बदल दिया। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल ऐतिहासिक माराकेच में पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने वाली लाल दीवारों के हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, उत्तरी अफ्रीका में भूकंप काफी दुर्लभ हैं। इससे पहले 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। तब हजारों लोगों की मौत हो गई थी.

 


120 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप
यूएसजीएस के अनुसार, यह पिछले 120 वर्षों में उत्तरी अफ्रीकी देशों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। बताया गया है कि वर्ष 1900 के बाद से इस क्षेत्र के 500 किलोमीटर के क्षेत्र में एम6 स्तर या इससे बड़ा कोई भूकंप नहीं आया है। हालाँकि, यहाँ M5 स्तर के कई भूकंप आ चुके हैं।

 M

भूकंप के कारण मराकेश में कई पुरानी इमारतें ढह गई हैं. पुराने शहर से एम्बुलेंस की आवाज़ें सुनी जा सकती हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। पीएम मोदी ने प्रार्थना की है कि जो लोग इस प्राकृतिक आपदा में घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं।

 तस्वीर कासाब्लांका शहर की है। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

खबरों के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 3.41 बजे आया। भूकंप की गहराई 18.5 किमी मापी गई। भूकंप का केंद्र यहां के मुख्य आर्थिक क्षेत्र मार्रेश से 72 किलोमीटर पश्चिम में था। भूकंप की लहरें दक्षिण में सिदी इफनी से लेकर उत्तर में रबात और उससे आगे तक गईं।

 

USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र 31.110°N अक्षांश उत्तर और 8.440°W देशांतर पश्चिम में था। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप के कारण कई जगहों पर नुकसान हुआ है और धूल के बादल भी देखे गए हैं। 

 whatsapp gif

शेयर की जा रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि भूकंप से डरे लोग सड़कों पर आ गए। इमारतों से नीचे उतरे लोगों के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता था। 
monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।