सैन्य दौरे के समय विद्रोहियों से झड़प में चाड देश के राष्ट्रपति इदरीस डेबी मौत

 | 

अफ्रीकी देश चाड में मंगलवार को एक विद्रोह में राष्ट्रपति इदरीस डेबी की मौत हो गई। सेना ने इस खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति इदरीस डेबी सैन्य दौरे पर थे। इस दौरान विद्रोही इकट्‌ठा हो गए। इस समय सैनिकों की विद्रोहियों से झड़प हो गई। जिसमें राष्ट्रपति की मौत हो गई।

सेना के प्रवक्ता ने कहा, डेबी एक राष्ट्रपति चुनाव के विजेता घोषित किए जाने के अगले दिन सैन्य दौरे पर थे। इस दौरान विद्रोह हो गया। जिसमें राष्ट्रपति की मौत हुई है। इस घटना से पूरे देश में हलचल मची है। हालांकि सेना के अधिकारियों ने देश में शांति बनाए रखने की बात की है।

सबसे लंबा रहा इदरीस डेबी कार्यकाल

जानकारी के मुताबिक 68 वर्षीय डेबी 1990 में सत्ता में आए। अभी वह अफ्रीका के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेताओं में से एक थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उनकी चुनावी जीत हुई और वह छठी बार राष्ट्रपति चुने गए। परंतु 11 अप्रैल को विपक्षी नेताओं द्वारा वोट का बहिष्कार किया गया था। जिसको लेकर विद्रोह सामने आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक राजधानी अन्' ड्जमेना से दक्षिण में यह घटना हुई। बताया गया है कि पश्चिमी देशों ने डेबी को इस्लामी चरमपंथी समूहों के खिलाफ लड़ाई में सहयोगी के रूप में देखा है, जिसमें चाड बेसिन में बोको हराम और सहेल में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह शामिल हैं।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।