मैक्सिको में बड़ा हादसा: मेट्रो गुजरते समय ओवरपास गिरा, 13 लोगों की मौत, 70 घायल

 | 

मैक्सिको सिटी में रात बड़ा हादसा हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो के गुजरते समय एक ओवरपास गिर गया। जिससे मेट्रो का एक डिब्बा भी उस में दब गया। वहीं, सड़क पर दौड़ रहीं कार भी दब गईं। इस भीषण हादसे में अभी तक 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है वहीं, करीब 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मैक्सिको में बड़ा हादसा: मेट्रो गुजरते समय ओवरपास गिरा, 13 लोगों की मौत, 70 घायल

मैक्सिको सिटी की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ट्वीट कर इस घटना के बारे में बताया है। यह घटना मैक्सिको की राजधानी के दक्षिण में स्थानीय समयानुसार रात साढ़े दस बजे हुई। घटना के बाद मेक्सिको सिटी के मेयर क्लाउडिया शिनबाम भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मेक्सिको सिटी की राजधानी में मेटो लाइन 12 पर हुई है। लोगों ने आरोप लगाया है कि ओवरपास के निर्माण में लापरवाही बरती गई है। जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ है। घटना में रेस्क्यू टीमों ने लोगों को मलबे से बाहर निकाला। अभी तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि एजेंसी द्वारा की गई है। वहीं, करीब 70 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।