Saharanpur Mahapanchayat : प्रियंका बोलीं - 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, वह भी उद्योगपतियों के लिए धड़कता है

 | 
priyanka gandhi

LIVE Saharanpur Kisan Mahapanchayat: देश में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच बुधवार को सहारनपुर के चिकलाना में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी पहुंचे हैं। महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के नजरिये से ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मेरठ में जरूरतमंद विद्यार्थियों को IAS अधिकारी कराएंगे निशुल्क कोचिंग, 16 फरवरी को लांच हो रही योजना

priyanka gandhi

Saharanpur महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, लेकिन वो उद्योगपतियों के लिए धड़कता है। इस कानून के जरिेए सरकार किसानों को मारना चाहती है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान का बेटा सीमा पर शहीद होता है। किसान का बेटा पीएम की सुरक्षा करता है। पीएम किसान को नहीं पहचान रहे। रोज किसान को अपमानित कर रहे। कहते हैं यह आतंकवादी हैं। ऐसा व्यक्ति देशभक्त नहीं हो सकता।

प्रियंका ने कहा कि, माता का आशीर्वाद क्लेकर आई हूँ। माता की कथा क्या है आपको पता होगा। अकाल पड़ा था। बारिश नहीं आई। तब माता अपनी 100 आंखों से आंसू बहाए। तब किसानों को पानी मिला, राहत मिली।

प्रियंका ने तीनों कृषि कानूनों के नुकसान भी गिनवाए। उन्होंने कहा किआज जो 3 कानून हैं वो राक्षस रूपी हैं। उन्होंने कहा कि,

  • पहला कानून जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। जवाहरलाल ने जमाखोरी कराई थी। यह नया कानून खरबपतियों को मदद करेगा।
  • आपकी फसल कैसे खरीदी जाए खरबपति तय करेंगे। सरकारी मंडी डम्प हो जाएंगी। जमाखोर प्राइवेट मंडी में सामान डंप करेंगे। जब चाहेंगे माल निकालेंगे। ऐसा कोई कानून नहीं होगा जिससे आपको फसल का सही दाम मिले।
  • कांट्रेक्ट फार्मिंग में धोखा मिलेगा। कम्पनी मनमाना दाम तय करेगी। सरकारी मंडी बन्द होगी।
  • Msp बन्द होगी, जमाखोरों बढ़ेगी। किसान की आवाज दबेगी। अरबपतियों की आवाज ही रहेगी।

जुबान के पक्के नहीं पीएम मोदी

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीएम मोदी जुबान के पक्के नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आते ही 15 हजार करोड़ का गन्ना भुगतान ब्याज समेत होगा। अब तक बकाया भुगतान नहीं हुआ। जबकि सरकार ने आने लिए 16 हजार करोड़ में दो हवाई जहाज खरीद लिए। दिल्ली में संसद भवन के सौंदर्यीकरण के लिये 20 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन किसानों को पैसा नहीं है। 

किसान हताश है, पीएम ने किसानों नौजवानों का अपमान किया है : लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कहा पीएम ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि, किसान हताश है, पीएम ने किसानों नौजवानों का अपमान किया है। गन्ना किसान परेशान है अब तक गन्ना मूल्य तय नहीं कांग्रेस किसान के साथ है। किसान की लड़ाई को लड़ने प्रियंका सहारनपुर आई है। कहा कि किसान की आवाज को दबने नहीं देंगे। अब आराधना मिश्रा का भाषण शुरू हो गया है। 

गाजीपुर से लौट रहे किसान : 75 दिन से चल रहे किसान आंदोलन का कोई समाधान न होने के चलते अब किसान मायूस हैं। गाजीपुर बॉर्डर से कई किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली लौट रहीं हैं। इस बात पर किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि, "लोग आते रहेंगे, जाते रहेंगे और आंदोलन चलता रहेगा।"

पाकिस्तान में निकलेंगे ट्रैक्टर रैली : खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला ने कहा है कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर वह भारत सरकार के खिलाफ पाकिस्तान में भी ट्रैक्टर रैली आयोजित करेगा। यह ट्रैक्टर रैली ननकाना साहिब से शुरू होकर वाघा बॉर्डर तक चलेगी।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।