पंचायत चुनाव : गाइडलाइंस जारी, हर गांव से ग्राम प्रधान पद के लिए 57 लोग भर सकेंगे पर्चा, इस बार यह हुआ बदलाव

 | 

पंचायत चुनाव के लिए शासन ने जिला निर्वाचन पंचायत को गाइड लाइन भेज दी है। इस बार पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, वार्ड मेंम्बर, जिला पंचायत सदस्य के लिये अलग-अलग चुनाव प्रक्रिया आई है। दावेदारों के लिये यह प्रक्रिया बहुत राहत भरी है। ऐसे में अब वे जल्दबाजी न करें और तय तारीख पर अपना नामांकन कराएं। गाइडलाइंस के मुताबिक इस बार पंचायत चुनाव में हर गांव से प्रधान पद के लिए 57 लोग पर्चा भर सकेंगे। पहले प्रधान पद की दावेदारी के लिए 47 लोग पर्चे ही भर सकते थे।

पंचायत चुनाव : गाइडलाइंस जारी, हर गांव से ग्राम प्रधान पद के लिए 57 लोग भर सकेंगे पर्चा, इस बार यह हुआ बदलाव

इसके अलावा एक वार्ड से सदस्य के लिए 18 पर्चा भरे जा सकते हैं। वहीं बीडीसी के लिये 36, ग्राम प्रधान के लिये 57 व जिला पंचायत सदस्य के लिये 53 लोग पर्चा भर सकेंगे।

एक पद पर चार से ज्यादा नहीं भरा जायेगा पर्चा
हालांकि गाइडलाइंस में यह भी साफ कर दिया है कि चाहे ग्राम प्रधान पद का चुनाव हो चाहे बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव, इसमें एक व्यक्ति चार से ज्यादा पर्चे नहीं भर सकेगा। अगर ऐसा किया तो अभी पर्चें निरस्त कर दिए जाएंगे।

यह है चुनाव के चरण

  • पंचायत चुनाव कुल सात चरण में संपन्न होगा। 11 अप्रैल 2021 से पहले चरण का चुनाव आरंभ होकर 19 मई 2021 को समाप्त होगा।
  • उत्तर प्रदेश के पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल 2021 को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में होगा।
  • दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल 2021 को नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी में होगा।
  • वही, तीसरे चरण का चुनाव 23 अप्रैल 2021को मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत में होगा।
  • चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल 2021 की तिथि निर्धारित हुई है जिसका चुनाव शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिक, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर जिलो में होगा।
  • पांचवे चरण के मतदान हेतु 6 मई 2021 की तिथि पर धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौसांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा जिलो में चुनाव होगा।
  • छ्ठे चरण के चुनाव 12 मई 2021 को सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही होगा।
  • सातवे चरण का मतदान 19 मई 2021 को महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्टसगंज जिलो में होना निर्धारित हुआ है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।