मेरठ : महिला ने जहर खाकर जान दी, लॉकडाउन में हुई थी शादी

 | 

उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से तनाव में थी, लॉकडाउन के दौरान ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महिला लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमद नगर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान ही महिला की शादी हुई थी और उसके बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रही थी। रविवार को महिला ने जहर खा लिया, परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां महिला की मौत हो गई।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।