यूपी में फिर दोहराया बिकरू कांड, शराब माफियाओं ने की सिपाही की हत्या, दरोगा को मरणासन्न हालत में फेंका

 | 

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद जो रहे हैं। यहां एक बार फिर कानपुर के बिकरू जैसी घटना हो गई। प्रदेश के कासगंज में शराब माफियाओं ने दबिश देने पहुंचे दरोगा और सिपाही को बंधक बना लिया और उनकी वर्दी फाड़ते हुए लाठी डंडों और धारदार हथियारों से पिटाई कर दी। इस घटना में सिपाही की मौत हो गई, जबकि दरोगा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दरोगा और सिपाही कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना इलाके के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे।

सहारनपुर: 2 करोड़ रुपये कीमत की अवैध स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार एवं सिपाही देवेंद्र बाइक से अवैध शराब बनने की सूचना पर नगला भिकारी और नगला धीमर के जंगलों की ओर पहुंचे। वहां आरोपियों ने दरोगा और सिपाही को बंधक बना लिया। उनकी वर्दी उतरवा ली और पीटकर लहूलुहान अवस्था में छोड़कर भाग गए।

जानकारी पर सिढ़पुरा थाना सहित अन्य थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद दोनों खेतों में पड़े मिले। गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी गंजडुंडवारा चिकित्सालय से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां सिपाही की मौत हो गई।

मौके से बरामद हुई दरोगा की बाइक व एक अज्ञात बाइक

घटनास्थल से पुलिस टीमों से दरोगा अशोक कुमार की बाइक मिली है। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात की बाइक भी मिली है। दरोगा की बाइक गिरी पड़ी थी। उसी के ऊपर दरोगा की वर्दी और जूते रखे थे। समझा जा रहा है कि वर्दी उतरवाकर मारपीट से पहले हमलावरों ने उन्हें अपमानित भी किया।

पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी मामले की जानकारी
पुलिसपार्टी पर हमले के मामले की जानकारी जिले के अफसरों ने एडीजी और आईजी को सहित पुलिस मुख्यालय को भी दी। अफसर बराबर इस घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय अधिकारियों से लेते रहे। देर रात्रि उच्च अधिकारियों के पहुंचने की सूचना थी।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।