बिजनौर : नगर पंचायत में तैनात महिला ने खाया जहर, बोली- अधिकारी करते हैं उत्पीड़न, मुझे बदनाम कर दिया

 | 

उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां नगर पंचायत में अधिकारी के उत्पीड़न से परेशान एक महिला कर्मचारी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। महिला कर्मी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या का प्रयास करने वाली इस महिला कर्मचारी पर गबन का आरोप है।

बढ़ती गर्मी से दरक रहे हैं ग्लेशियर, हर साल पिघल रही डेढ़ फीट बर्फ, यही तबाही का कारण

https://youtu.be/nqovUmEVlwg

जानकारी के मुताबिक मामला बिजनौर जिले की बढ़ापुर नगर पंचायत का है। यहां संविदा पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी पर गबन का आरोप हैं। सोमवार शाम को इस महिला कर्मचारी ने जहर का सेवन कर लिया।  हालात बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

महिला कर्मचारी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी सेवाराम और नितिन अग्रवाल नाम के अफसर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसपर गबन का आरोप लगा दिया गया, जबकि सभी रकम रसीद के साथ उन्हें दी गई थी। इसके बावजूद उससे पैसे मांगे जाते हैं। पत्रकारों को बुलाकर उसके बारे में उल्टा सीधा बोला जाता है। महिला का आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने उसे परेशान कर रखा है और कार्यालय में झाड़ू पोंछा तक लगवाया जाता है। इसके चलते उसने परेशान आकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की है।

इससे पहले 6 अक्टूबर 2017 में भी बढ़ापुर नगर पंचायत में बढ़ापुर नगर पंचायत में तैनात महिला लिपिक ने बड़े बाबू के उत्पीड़न से आहत होकर जहर खा लिया था।  महिला का आरोप था कि बाबू अक्सर रात में महिला को फोन कर परेशान करता था।

Khabreelal News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… हमारी कम्युनिटी ज्वाइन करे, पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें

Whatapp ग्रुप ज्वाइन करे Join
Youtube चैनल सब्सक्राइब करे Subscribe
Instagram पर फॉलो करे Follow
Faceboook Page फॉलो करे Follow
Tweeter पर फॉलो करे Follow
Telegram ग्रुप ज्वाइन करे Join

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।