इन Android और iOS स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा Whatsapp, कहीं आपका मोबाइल तो नहीं लिस्ट में

1 नवंबर से इसी तरह कंपनी कुछ पुराने iOS और android स्मार्टफोन्स से WhatsApp का सपोर्ट खत्म कर रही है। इनमें Samsung और apple के भी स्मार्टफोन्स हैं। 

 | 
whatsapp

WhatsApp समय समय पर पुराने डिवाइसेज से अपना सपोर्ट खत्म करता है। वजह ये है कि ऐप में नए फीचर्स दिए जाते हैं और पुराने स्मार्टफोन्स और उसके सॉफ्टवेयर उन फीचर्स को चलाने के लायक नहीं होते हैं।

करना होगा अपना स्मार्टफोन अपग्रेड

1 नवंबर से इसी तरह कंपनी कुछ पुराने स्मार्टफोन्स से WhatsApp का सपोर्ट खत्म कर रही है। इनमें सैमसंग और ऐपल के भी स्मार्टफोन्स हैं। अगर आपके पास इनमें से कोई स्मार्टफोन है और आप वॉट्सऐप यूज करते रहना चाहते हैं तो शायद अब आपको स्मार्टफोन अपग्रेड करने के बारे में सोचना होगा।

whatsapp इन फोन्स में नहीं करेगा काम 

WhatsApp ने अपने सपोर्ट पेज को अपडेट किया है। कंपनी ने WhatsApp यूज करने के लिए नए रिक्वायरमेंट्स के बारे में बताया है। कंपनी के मुताबिक Android 4.0.3 Ice cream sandwich, iOS 9 और KaiOS 2.5.0 से वॉट्सऐप का सपोर्ट खत्म किया जाएगा।

4.1 android और इससे ऊपर मिलेगा सपोर्ट

1 नवंबर 2021 से इन सॉफ्टवेयर पर चलने वाले स्मार्टफोन्स और फीचर फोन में WhatsApp का सपोर्ट नहीं मिलेगा। WhatsApp ने अपने FAQ पेज पर कहा है कि Android 4.1 और इससे ऊपर के वर्जन में वॉट्सऐप का सपोर्ट मिलता रहेगा।


iOS 10 या इससे ऊपर के वर्जन पर चल रहे आईफोन में भी वॉट्सऐप काम करता रहेगा। इसके अलावा KaiOS 2.5.1 या इससे ऊपर के वर्जन वाले फीचर फोन में भी वॉट्सऐप काम करेगा। यानी JioPhone और JioPhone 2 में वॉट्सऐप काम करता रहेगा।

whatsapp ने कही ये बात

WhatsApp ने कहा है कि अगर आप पुराने सॉफ्टवेयर पर ही स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं तो इन्हें अपग्रेड कर लें। अगर सॉफ्टवेयर अपडेट्स आने खत्म हो गए हैं तो वॉट्सऐप यूज करने के लिए नाय स्मार्टफोन खरीदना होगा। कौन-कौन से स्मार्टफोन्स हैं जिनमें सपोर्ट बंद होगा? 

इन फोन्स में नहीं करेगा काम

  • Appple iPhone SE फर्स्ट जेनेरेशन
  • iPhone 6s और iPhone 6s Plus
  • Galaxy Trend Lite
  • Galaxy Trend 2
  • Galaxy S2
  • Galaxy S3 Mini
  • Galaxy Xcover 2
  • Galaxy Core
  • Galaxy Ace 2
  • LG Lucid 2
  • LG Optimus F7
  • LG Optimus F5
  • LG Optimus L3 II Dual
  • LG Optimus F5
  • LG Optimus L5
  • LG Optimus L5 II
  • LG Optimus L5 Dual
  • LG Optimus L3 II
  • LG Optimus L7
  • LG Optimus L7 II Dual
  • LG Optimus L7 II
  • LG Optimus F6
  • LG Enact
  • LG Optimus L4 II Dual
  • LG Optimus F3
  • LG Optimus L4 II
  • LG Optimus L2 II
  • LG Optimus Nitro HD and 4X HD
  • LG Optimus F3Q
  • Huawei Ascend G740
  • Huawei Ascend Mate
  • Huawei Ascend D Quad XL
  • Huawei Ascend D1 Quad XL
  • Huawei Ascend P1 S 
  • Huawei Ascend D2
  • Sony Xperia Miro
  • Sony Xperia Neo L
  • Sony Xperia Arc S,
  • Alcatel One Touch Evo 7
  • Archos 53 Platinum
  • HTC Desire 500
  • Caterpillar Cat B15
  • Wiko Cink Five
  • Wiko Darknight
  • Lenovo A820
  • UMi X2
  • Faea F1
  • THL W8

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।