Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 Pro के 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

 | 
Redmi Note 10 Pro Max
Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को भारत में नए Dark Nebula कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन को इस साल मार्च में Vintage Bronze, Glacial Blue और Dark Night तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था और अब इसमें एक और कलर शामिल हो गया है जिसके बाद यूजर्स इसे चार अलग-अलग कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे। इन स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर के साथ ही दमदार बैटरी क्षमता और शानदार कैमरा क्वालिटी जैसे कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। Read Also : कंडोम लगा होने का मतलब यह नहीं कि SEX सहमति से हुआ है: सहकर्मी की पत्नी से रेप के आरोपी से कोर्ट

 

Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max Dark Nebula: कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 10 Pro के 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल को 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8GB + 128GB मॉडल की कीमज 21,999 रुपये है। ये दोनों स्मार्टफोन अब चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इसमें Dark Night, Glacial Blue, Vintage Bronze और Dark Nebula शामिल हैं। नया कलर वेरिएंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भी लिस्ट कर दिया गया है। Read Also : CONDOM नहीं था तो SEX के लिए युवक ने सिलूचन से चिपकाया अपना Penis, मौत

 Read Also : 15 साल पुरानी कार में CNG किट बैन, पहले ही किट फिट करवा चुके वाहनों पर भी होगी कार्रवाई

Redmi Note 10 Pro: स्पेसिफिकेशन्स

  • Redmi Note 10 Pro एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12 पर आधारित है।
  • इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। 
  • यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर पर काम करता है।
  • माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।  64MP का Samsung ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर मौजूद है। जब​कि 5MP का सुपर मैक्रो शूटर और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर दिया गया है।
  • वहीं फोन का फ्रंट कैमरा 16MP का है. पावर बैकअप के लिए इसमें 5,020mAh की बैटरी दी गई है. 

 

Redmi Note 10 Pro Max: स्पेसिफिकेशन्स

  • Redmi Note 10 Pro Max के अधिकतर फीचर्स Redmi Note 10 Pro के ही समान हैं। 
  • इसमें केवल कैमरा सेक्शन में ही अंतर देखने को मिलेगा।
  • Redmi Note 10 Pro Max में 108MP का प्राइमरी Samsung HM2 कैमरा सेंसर दिया गया है, बाकी सभी सेंसर्स Redmi Note 10 Pro के समान ही हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।