Redmi ने लॉन्च किया पावरफुल Smartphone, 15 मिनट में बैटरी होगी फुल चार्ज, कीमत बिल्कुल बजट में

Redmi Note 11 सीरीज के तीन वेरिएंट Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को चीन के बाजार में उतारा है। इसमें Redmi Note 11 Pro+ कंपनी का प्रीमियम मॉडल है।

 | 
Redmi Note 11Pro+
टेक कंपनी xiaomi ने शुक्रवार को रेडमी ब्रांड की नई सीरीज Redmi Note 11 को चीन में लॉन्च कर दिया। कंपनी ने Redmi Note 11 सीरीज के तीन वेरिएंट Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ को चीन के बाजार में उतारा है। इसमें Redmi Note 11 Pro+ कंपनी का प्रीमियम मॉडल है। 

 

Redmi Note 11Pro+

Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस तो एक जैसे ही हैं, लेकिन बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट इन दोनों मॉडल्स को अलग बनाते हैं। जहां रेडमी नोट 11 प्रो प्लस में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है वहीं रेडमी नोट 11 प्रो में 5110 mAh की बैटरी मिलेगी जो  67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इन तीनों ही फोन में होल पंच डिस्प्ले दी गइ है। Redmi Note 11 सीरीज के सभी फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Redmi Note 11 में 50MP का अल्ट्रा-क्लियर मुख्य कैमरा है, जो 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ है। Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ में 8MP सुपर वाइड-एंगल और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ 108MP का अल्ट्रा-क्लियर मुख्य कैमरा है।

 

Redmi Note 11 5G price and Specification

Redmi Note 11 5G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) है, जबकि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 16,400 रुपये) है। कंपनी ने इस फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी कीमत है CNY 1,499 (लगभग 18,700 रुपये) है रखी गई। वहीं 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 21,100 रुपये) है। यह मोबाइल Black Realm, Shallow Dream Galaxy और Slight Mint कलर ऑप्शन में आता है। Redmi Note 11 में 5000mAh की बैटरी है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि इस मोबाइल को 62 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

 

Redmi Note 11 Pro price and Specification

Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) है। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,300 रुपये) है। इसका एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट भी आता है, जिसकी कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,500 रुपये) है।  नोट 11 प्रो 5160mAh की बैटरी से लैस है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसे 43 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

 

Redmi Note 11Pro+ price and Specification

Redmi Note 11 Pro+ सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन की बात करें, तो इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,200 रुपये) है। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,500 रुपये) है। इसके अलावा, इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,900 रुपये) होगी। यह दो प्रो मॉडल्स Misty Forest, Mysterious Black, Shallow Dream Galaxy और Time Quite Purple कलर ऑप्शन में आता है। इन तीनों फोन की सेल 1 नवंबर से शुरू होगी। Redmi Note 11 Pro+ 4500mAh की बैटरी से लैस है और इसमें 120W सुपर-फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट है. यह डिवाइस सिर्फ 15 मिनट में जीरो से फुल चार्ज हो जाती है. डिवाइस 120W चार्जिंग एडॉप्टर के साथ आता है।

 

इसी के साथ कंपनी ने रेडमी नोट 11 यीबो एडिशन भी पेश किया है। जिसके फीचर नोट 11 प्रो+ जैसे ही हैं। स्पेशल एडिशन डिवाइस होने की वजह से इसमें एक खास ग्रीन फिनिश दी गई है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 31,500 रुपए तक जा सकती है।

 

Redmi Note 11 specifications

रेडमी नोट 11 फोन में 6.6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। Redmi Note 11 Pro सीरीज़ 6.67-इंच की सैमसंग AMOLED स्क्रीन से लैस है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट करती है. डिस्प्ले भी 2400×1080 पिक्सल के FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है.

 

Redmi watch 2 भी लॉन्च

इस बार xiaomi ने फोन के साथ Redmi watch 2 भी लॉन्च की है। रेडमी वॉच 2 की कीमत 4,700 रुपए लगभग तय की गई है। हालांकि कंपनी इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत लगभग 4,000 रुपए में पेश कर सकती है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।