20 साल बाद नए अवतार में आया क्लासिक Nokia 6310, जानिए खासियत

Nokia 6310 (2021) की बात करें तो इसकी कीमत EUR 40 (लगभग 3,500 रुपये) है। फोन Black, Dark Green, Light Blue और Yellow कलर में लॉन्च किया गया है।

 | 
news
Nokia के आज एक साथ तीन फोन लॉन्च हुए हैं। कंपनी ने Nokia XR20 के साथ-साथ Nokia C30 और Nokia 6310 (2021) को भी लॉन्च किया है। HMD Global ने बड़ी स्क्रीन और बड़े बैटरी पैक के साथ नोकिया C सीरीज में एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया C20 उतारा है। इसके साथ ही बाजार में कंपनी के एक और नए फीचर फोन Nokia 6310 (2021) ने भी एंट्री ले ली है।

 

फोन्स के अलावा कंपनी ने कई ऑडियो एक्सेसरीज भी पेश की हैं। इसमें नए ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स, मोनो हेडसेट और वायर्ड हेडफोन शामिल हैं। Nokia XR20 की जानकारी हम पहले दे चुके हैं। इसकी डिटेल के लिए यहां क्लिक करें। अन्य फोन्स के बारे में नीचे पढ़ें।

 

Nokia C30 and 6310 (2021) Price
Nokia C30 को EUR 99 (लगभग 8,700 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसके कई वेरिएंट आए हैं। बेस वेरिएंट में 2GB RAM के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज, दूसरे वेरिएंट में 3GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज और तीसरे यानी टॉप वेरिएंट में 3GB RAM के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन Green और White कलर ऑप्शन में आया है। Also Read - Realme Flash के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 12GB RAM समेत मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

 

वहीं, Nokia 6310 (2021) की बात करें तो इसकी कीमत EUR 40 (लगभग 3,500 रुपये) है। फोन Black, Dark Green, Light Blue और Yellow कलर में लॉन्च किया गया है। ये फोन्स बिक्री के लिए 27 जुलाई से कुछ चुनिंदा बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। बता दें कि कंपनी के ये नए मॉडल्स भारत में भी आएंगे, लेकिन अभी इनकी भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

 

HMD Global ने Nokia Go Earbuds+, Micro Earbuds, Micro Earbuds Pro, Comfort Earbuds, Comfort Earbuds+, Comfort Earbuds Pro, Clarity Earbuds, Clarity Earbuds Pro TWS earbuds, Solo Bud, Solo Bud+, Clarity Solo Bud, Clarity Solo Bud+ headset और Wired Buds हेडफोन भी पेश किए हैं।

 

Nokia C30 Specifications
डुअल सिम वाला Nokia C30 फोन Android 11 (Go edition) पर चलता है। इसमें 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Octa-Core Unisoc SC9863A SoC, 3GB तक RAM और 64GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें पीछे की तरफ 13MP प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई ऑप्शन जैसे 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS, Micro-USB और 3.5mm हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। यह फोन 10W वार्यड चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी से लैस है। इसका साइज 177.7×79.1×9.9mm और वजन 237 ग्राम है।

 

Nokia 6310 (2021) Specifications
Nokia 6310 (2021) फोन S30+ पर चलता है। इसमें 2.8 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया है। फोन Unisoc 6531F SoC, 16MB RAM और 8MB स्टोरेज से लैस है। इसमें Micro-USB पोर्ट, वायरलेस FM रेडियो, Bluetooth v5.0 और Wi-Fi भी है। यह फोन 2G कनेक्टिविटी के साथ आया है। इसमें 1,150mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी काफी लंबे समय तक चल सकती है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।