OPPO Smartphone : ओप्पो मोबाइल कंपनी जल्‍द पेश करेगी 25 हजार रुपये तक के ये स्‍मार्टफोन, फीचर्स देख चौक जाएंगे आप

OPPO Smartphone कंपनी  12 April को कंपनी  OPPO F21 Pro और F21 Pro 5G को पेश करेगी ।
 | 
OPPO F21 Pro, F21 Pro 5G
OPPO Smartphone : ओपो (OPPO) इंडियन मार्केट में जल्‍द दो स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रहा है। इस महीने के 12 तारीख को कंपनी  OPPO F21 Pro और F21 Pro 5G को पेश करेगी। टिपस्‍टर की माने तो ओपो की ये डिवाइस एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 64 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा और 4500mAh बैटरी जैसी खूबियों से लैस हो सकती हैं। ये स्‍मार्टफोन बाकी मार्केट्स में उपलब्ध OPPO Reno7 4G और Reno7 Z 5G का रीब्रैंडेड वर्जन हैं।  

ये हो सकती है कीमत

F21 Pro 5G का 26,000 रुपये MOP (मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस) है जबकि OPPO F21 Pro MOP  22,000 रुपये होने का दावा है। Read nore.Xiaomi 12 Pro launch : Xiaomi जल्द ही लांच करेगा अपना 5G Smartphone, जाने क्या हैं फीचर्स  

OPPO F21 Pro

 

OPPO F21 Pro की खूबियां 

OPPO F21 Pro के 4G मॉडल में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फुल HD+ रेजॉलूशन के साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसे सपोर्ट करने के लिए 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रोलेंस सेंसर फोन में मिलेंगे।

opoo

इस तरह यह एक ट्रिपल रियर कैमरा डिवाइस होगी। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने का दावा है, जिसमें सोनी का सेंसर होगा। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगी, जिस पर ColorOS 12.1 UI की लेयर होगी। 

 

 फोन में मिलेगा 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट

फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिए जाने का दावा है। इसमें बैटरी 4,500mAh की होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस का वजन 175 ग्राम होगा और यह कॉस्मिक ब्लैक और सनसेट ऑरेंज जैसे कलर ऑप्‍शंस में आएगी। 

OPPO F21 Pro F21 Pro 5G

 

OPPO F21 Pro 5G की खूबियां 

OPPO F21 Pro के 5G मॉडल में भी 6.43 इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगा। हालांकि रिफ्रेश रेट 60Hz ही होगा। फोन में 64 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और  2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलने की बात कही गई है, लेकिन फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलेगा, जो इसके 4G मॉडल में 32 मेगापिक्‍सल का हो सकता है। 

oppo

यह डिवाइस भी एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगी, जिस पर ColorOS 12.1 की लेयर होगी। यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा। 4500mAh बैटरी के साथ पैक होकर आने वाली इस डिवाइस में 33 वॉट रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 173 ग्राम वजन वाला यह फोन ओपो ग्लो डिजाइन को सपोर्ट करेगा और रेनबो स्पेक्ट्रम और कॉस्मिक ब्लैक कलर्स में आएगा। 
 
 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।