Nokia ने launch किया Nokia PureBook Pro 17.3, Nokia PureBook Pro 15.6 लैपटॉप, जानें फ़ीचर्स

Nokia के लिए OFF Global कंपनी अब लैपटॉप बनाएगी और इन्हें Nokia PureBook Pro के नाम से मार्केट में उतारा जाएगा।
 | 
nokiya
Nokia ने अपनी ब्रांड को एक नए लैपटॉप लाइनअप के लिए लाइसेंस किया है। नोकिया के लिए OFF Global कंपनी अब लैपटॉप बनाएगी और इन्हें Nokia PureBook Pro के नाम से मार्केट में उतारा जाएगा। Nokia PureBook Pro 17.3 और Nokia PureBook Pro 15.6 कंपनी के पहले लैपटॉप होंगे जो मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। दोनों ही डिवाइसेज में 12th जेनरेशन Intel Core i3 CPU होगा जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया जाएगा। Nokia PureBook Pro लैपटॉप आउट ऑफ द बॉक्स Windows 11 के साथ आएंगे।

जाने Nokia PureBook Pro 17.3, Nokia PureBook Pro 15.6 की price 

Nokia PureBook Pro 17.3 की कीमत EUR 799 (लगभग 67,500 रुपये) बताई गई है जबकि Nokia PureBook Pro 15.6 की कीमत EUR 699 (लगभग 59,100 रुपये) बताई गई है। दोनों लैपटॉप 2022 की दूसरी तिमाही से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें ब्लू, डार्क ग्रे, रेड और सिल्वर कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। OFF Global ने कहा है कि साल के अंत तक वह इस रेंज के कई और मॉडल्स भी लॉन्च करेगी। 

 

हालांकि, ऑफ ग्लोबल भारत में नोकिया लैपटॉप की लाइसेंसधारी नहीं होगी। अभी इसके बारे में अधिक जानकारी आना बाकी है। दूसरे क्षेत्रों में कंपनी अलग-अलग फेज में लैपटॉप उपलब्ध करवाएगी।  

nokiya

क्या हैं Nokia PureBook Pro 17.3 के specifications features 

Nokia PureBook Pro सीरीज में दो डिस्प्ले वेरिएंट्स दिए गए हैं। एक में 17.3 इंच की फुलएचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,920x1,080 पिक्सल है। दूसरे वेरिएंट में 15.6 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले है। दोनों में ही 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है और 250 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। 

 

प्रोसेसर की बात करें तो दोनों में ही 12वीं जेनरेशन का Intel 'Alder Lake' Core i3-1220P CPU दिया गया है। इसे 8 जीबी रैम और 512 जीबी M.2 PCIe NVMe SSD स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। जीपीयू के बारे में डीटेल्स कंपनी की ओर से नहीं दी गई हैं। 

 

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Nokia PureBook Pro में वाइ-फाइ 5, ब्लूटूथ वी5, दो यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-ए 3.3 पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। दोनों डिवाइसेज में 2 मेगापिक्सल का वेबकैम दिया गया है और चार 1W स्पीकर दिए गए हैं। दोनों लैपटॉप में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। इसके अलावा Windows Hello सपोर्ट भी दिया गया है। इसके 17.3 इंच वेरिएंट में फुल कीबोर्ड न्युमैरिक कीपैड के साथ दिया गया है। दोनों में टचपैड के साथ बैकलिट कीबोर्ड देखने को मिलेगा। Read More.Google's appeal to users: क्रोम ब्राउजर में मौजूद हैं 11 सिक्योरिटी बग, इससे बचने के लिए तुरंत अपडेट करें; जानिए इसकी प्रक्रिया

 

Nokia PureBook Pro 17.3 में 63Whr की बैटरी है जबकि इसके 15.6 इंच वेरिएंट में 57Whr बैटरी दी गई है। दोनों में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 17.3 इंच वेरिएंट के डाइमेंशन 399x260x19.6mm और वजन 2.5 किलोग्राम है जबकि Nokia PureBook Pro 15.6 के डाइमेंशन 358x237x19.05mm और वजन 1.7 किलोग्राम है। 

नोकिया PureBook Pro 15.6 के features

  • डिस्प्ले साइज- 15.60-inch
  • डिस्प्ले रेज़ल्यूशन- 1,920
  • प्रोसेसर- कोर आई3
  • रैम- 8 जीबी
  • ओएस- 8 जीबी
  • एसएसडी- 512GB
  • वज़न -1.70 किलो

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।