दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक XTURISMO, भर सकती है 40 मिनट तक उड़ान

XTurismo को आमतौर पर भविष्य के शहरी ट्रांसपोर्ट के विकल्प के रूप में पेश किया गया है। बाइक की क्षमता की बात करें, तो यह 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 40 मिनट तक लगातार उड़ सकती है।

 | 
flying bike

अमेरिका के डेट्रॉइट ऑटो शो में फ्लाइंग बाइक 'Xटूरिज्मो' पेश की गयी। इस होवरबाइक को जापान की स्टार्टअप कंपनी AERWINS टेक्नोलॉजी ने बनाया है। यह बाइक करीब 100 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड पर चलती है।

40 मिनट तक हवा में उड़ सकती है बाइक

इस बाइक को एक बार में करीब 30 से 40 मिनट तक हवा में उड़ा सकेंगे। यह बाइक रेड, ब्लू और ब्लैक कलर में अवेलेबल है। 300 किलो की यह बाइक की उड़ने के दौरान वजन उठाने की क्षमता 100 किलो तक रहेगी। 80 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड लिमिट वाली बाइक का अभी बड़े लेवल पर प्रोडक्शन शुरू नहीं हुआ।

read more. उड़ने वाली कार को जल्द भरेगी उड़ान, चीन में हुआ फ्लाइंग कार का टेस्ट, 230 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार, देखें Video 

2022 में लिमिटेड एडिशन की 200 बाइक बेची जाएंगी

गैसोलिन-इलेक्ट्रिक होवरबाइक में कवासकी हाइब्रिड इंजन लगा है। उड़ते वक्त बाइक बहुत तेज आवाज करती है। नॉइस रिड्यूसर एड करने के बाद कंपनी ने 2022 में करीब 200 लिमिटेड एडिशन बेचने का प्लान किया है।

स्टार वॉर्स में दिखी थी फ्लाइंग बाइक

हॉलीवुड मूवी 'स्टार वॉर्स' में उड़ने वाली बाइक नजर आई थी। जापानी कंपनी की यह होवरबाइक भी कुछ उसी तरह के मॉडल पर बनी है। बाइक की कीमत 6.19 करोड़ भारतीय रुपए है। हालांकि इंडिया में अभी इस बाइक की बिक्री शुरू नहीं हुई है।

read more. ये 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स है रेंज और लूक में बेस्ट, चार्जिंग की परेशानी से भी मिलेगा छुटकारा

इंडिया में कब से बिकेगी बाइक

कंपनी के CEO सुहाई कोमात्सु ने बताया कि बाइक जापान में बिकने लगी है। होवरबाइक का छोटा वर्जन अमेरिका में 2023 से बिकना शुरू होगा। बाइक की सक्सेसफुल बिक्री के बाद छोटा और सस्ता वर्जन करीब 2025 में इंडिया, चीन समेत दुनिया के बाकी देशों में भी बेचना शुरू कर देंगे। अक्टूबर 2021 में कंपनी ने जापान में एक एग्जीबिशन के दौरान बाइक का मॉडल डिजिटली रिवील किया था। कुछ महीने बाद ही बाइक का डेमो भी जनता के सामने दिखाया गया।

चीन में बनी थी पहली फ्लाइंग बाइक

करीब अक्टूबर 2019 में चीन के एक शख्स ने अपने घर ही उड़ने वाली बाइक की सक्सेसफुल टेस्टिंग कर दुनिया को चौंका दिया था। यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीबीसी ने इसे कवर किया था। करीब 6 साल पहले भी इस तरह के एक्सपेरिमेंट के वीडियो सामने आए थे। लेकिन, बाइक ज्यादा देर तक हवा में नहीं उड़ सकीं।

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।