Amazon सेल: अब एक साधारण टीवी बनेगा स्मार्ट टीवी केवल ₹2599 में; साथ ही एक साल के लिए 3 ओटीटी सब्सक्रिप्शन मुफ़्त

 Amazon सेल में एक साधारण टीवी को स्मार्ट बनाने वाला डिवाइस बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। सेल में इसकी कीमत 2599 रुपये है और इसके साथ ZEE5, SonyLIV और Voot का सालाना सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
 | 
Amezon
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2022 प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो गया है और साधारण टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने वाला डिवाइस भारी छूट के साथ सेल में उपलब्ध है। अगर आप भी टीवी खरीदने में मोटी रकम खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आप इस डिवाइस की मदद से अपने साधारण टीवी को स्मार्ट बना सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा पैसा वसूल ऑफर बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको तीन लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सालाना सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। यानी आप इन्हें एक साल तक बिना किसी रिचार्ज के फ्री में देख पाएंगे। प्राइम मेंबर्स इस डील को एक्सेस करने वाले पहले व्यक्ति हो सकते हैं। आइए सब कुछ विस्तार से बताते हैं...

 

सेल में बस इतनी ही कीमत पर 
दरअसल, हम बात कर रहे हैं फायर टीवी स्टिक प्लस (2021) की। Amazon लिस्टिंग के मुताबिक इस टीवी स्टिक की एमआरपी 7,996 रुपये है लेकिन यह पूरे 67 फीसदी डिस्काउंट के साथ महज 2599 रुपये यानी 5397 रुपये कम में मिल रहा है। Amazon इसके साथ फ्री डिलीवरी की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा इस टीवी स्टिक के साथ आपको कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिन्हें आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस टीवी स्टिक के साथ आपको ZEE5, SonyLIV और Voot का सालाना सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है।

 

आइए अब जानते हैं फायर टीवी स्टिक प्लस (2021) में क्या है स्पेशल 
टीवी स्टिक में 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। यूजर्स अपने फोन, लैपटॉप के कंटेंट को टीवी पर मिरर भी कर सकते हैं। उपयोगकर्ता केवल बोलकर अपनी पसंदीदा सामग्री पा सकते हैं। टीवी और ऐप्स को नियंत्रित करने के लिए डिवाइस एलेक्सा वॉयस रिमोट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि फायर टीवी उपकरणों की नवीनतम पीढ़ी फुल एचडी में तेज स्ट्रीमिंग के लिए दूसरी पीढ़ी की तुलना में 50% अधिक शक्तिशाली है और इसमें पावर और वॉल्यूम बटन के साथ एलेक्सा वॉयस रिमोट शामिल है।

 

फायर टीवी स्टिक प्लस ZEE5, SonyLIV और वूट सेलेक्ट के लिए एक साल की सदस्यता के साथ आता है। एक साल की मुफ्त सदस्यता को सक्षम करने और हजारों फिल्मों और टीवी शो का आनंद लेने के लिए आपको बस कुछ चरणों का पालन करना है। सदस्यता शुल्क एक वर्ष के बाद लागू हो सकता है।

 

टीवी स्टिक में डॉल्बी एटमॉस के साथ होम थिएटर ऑडियो मिलता है। इसके अतिरिक्त, शामिल एलेक्सा वॉयस रिमोट टीवी, साउंडबार और ए / वी रिसीवर सहित संगत आईआर-सक्षम उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला पर फायर टीवी स्टिक और कुछ कार्यों (जैसे पावर और वॉल्यूम) को नियंत्रित कर सकता है। इसमें प्रीसेट टॉप ऐप बटन भी शामिल हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।