मेरठ : अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए 8 सितंबर से कैलाश प्रकाश में ट्रायल शुरू

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 8 सितंबर से अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए ट्रायल शुरू हो रहे है। कुल 17 खेलों के जिला व मंडल स्तर के ट्रायल मेरठ में होगे। वहीं, प्रदेशस्तरीय ट्रायल में केवल तैराकी का ही मेरठ में किया जाएगा। 
 | 
stadium meerut up
यूपी के मेरठ में स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 8 सितंबर से अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ट्रायल शुरू हो रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकी के अनुसार प्रदेश स्तरीय टीम का चयन जिला एवं मंडलस्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। समिति फिजीकल और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सबसे पहले फिजीकल टेस्ट होगा। जिसमें खिलाड़ी को 14 अंक प्राप्त करने होंगे। तभी वह स्कल टेस्ट के लिए मान्य होंगे।

स्टेडियम द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक खेल निदेशालय उप्र. लखनऊ द्वारा राज्य कर्मचारियों के खेल विकास और शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता हो रही है। जिसके लिए 8 सितंबर से ट्रायल हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इन चयन ट्रायल्स में पूर्ण रूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे परन्तु आटोनोमस बाडी जैसे परिषद / बोर्ड / नगर निगम / पंचायत / पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अध्यापक / सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं लेंगे।

चयनित सभी अधिकारी ऑन ड्यूटी माने जाएंगे

 

जानकारी के मुताबिक ट्रायल देने आ रहे सभी अधिकारियों को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। इतना ही नहीं खेल के लिए चुने जाने के बाद प्रतियोगिता होने तक वह ऑन ड्यूटी ही माने जाएंगे।  इनके यात्रा भत्ते आदि जैसे भी स्थिति का भुगतान उनके विभाग द्वारा किया जायेगा।

 

क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी मेरठ मंडल जीडी बारीकी के अनुसार 8 से लेकर 11 सितंबर तक अलग-अलग खेलों के लिए ट्रायल होंगे। कुल मिलाकर 17 खेलों के लिए ट्रायल होंगे। 

 

यह खेल हैं शामिल

 

 टेनिस, वालीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिमंटन, टेबल टेनिस, कबड्‌डी, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर-लिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी। 
इन सभी खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल 8 सितंबर, मंडल स्तरीय 10 सितंबर, प्रदेश स्तरीय 13 और 14 सितंबर को अलग-अलग जिलों में हैं। केवल तैराकी का ही मेरठ में होगा।

 

स्टेडियम ने अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के आवेदन मांगे

खेल निदेशालय उप्र. लखनऊ द्वारा अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों के रिक्त स्थानों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। जानकारी के अनुसार जेम पोर्टल के माध्यम से अशकालिक प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु योग्य अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल पर दिनांक 04 से 13 सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन करा लें।  क्षेत्रीय खेल क्रीड़ा अधिकारी के मुताबिक अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यथी दिनांक 04 से 13 सितंबर तक सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर जेम पोर्टल पर अपना आवेदन अपलोड करा सकते हैं।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।