Modinagar: जूनियर इंटर स्कूल में हुआ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

Modinagar News : मोदीनगर के गदाना स्थित जूनियर इंटर स्कूल में जूडो कराते चैंपियनशिप (Judo Karate Championship) का आयोजन किया गया।

 | 
modinagar

Modinagar News : मोदीनगर के गदाना स्थित जूनियर इंटर स्कूल में जूडो कराते चैंपियनशिप (Judo Karate Championship)) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोच तरुण,गौरव चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ कृष्णवीर सिंह (पूर्व प्रमुख), वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश बखरवा, भोजपुर मंडल महामंत्री अनुज त्यागी एवं भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का चौधरी रहीं। Read Also : शोपियां में आतंकी मुठभेड़ में घायल मेरठ के मेजर मयंक विश्नोई शहीद


कृष्णवीर सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा की जो मेहनत बच्चो ने की है उसके लिए जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सतीश, अनुज त्यागी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का चौधरी ने विशेष तौर पर बच्चों की माताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।