Makar Sankranti 2022 : इस साल 2 दिन मनाया जा रहा मकर संक्रांति का पर्व, जानें क्या है कारण, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि देखें

Happy Makar Sankranti 2022 : 14 जनवरी और 15 जनवरी को  मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है।
 | 
अन्य स्वादिष्ट खाने की रेसेपी जानने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल पर जाएं, क्लिक करें  - Ashu's Rasoi Ghar
Happy Makar Sankranti 2022 : 14 जनवरी और 15 जनवरी को  मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि स्थान आधारित पंचांग और पुण्यकाल के कारण ऐसी स्थिति बन गई है।

 

अगर आप 14 जनवरी दिन शुक्रवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं, तो आपके लिए शुभ मुहूर्त कल के अनुसार दिया जा रहा है। यदि आप 15 जनवरी दिन शनिवार को मकर संक्रांति मना रहे हैं। मकर संक्रांति पर पूजन का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat), सही पूजा विधि का पता होना जरूरी है। also read : Makar Sankranti Khichdi Recipe: मकर संक्रांति पर इस तरह बनाएंगे खिचड़ी तो स्वाद को कभी भूल नहीं पाएंगे, फटाफट चेक करें

Happy Makar Sankranti 2022

14 जनवरी को मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त


 मकर संक्रांति का क्षण या सूर्य का मकर राशि में प्रवेश: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर मकर संक्रांति का पुण्य काल: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शाम 04 बजकर 28 मिनट तक होगा।

 

जानकारों के अनुसार संक्रांति का पुण्य काल 6 घंटे पूर्व से लेकर 6 घंटे बाद तक मान्य होता है। ऐसे में आप 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर सूर्य देव की पूजा सुबह 08 बजकर 43 मिनट के बाद प्रारंभ कर सकते हैं। इस दिन शुक्ल योग दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक है और उसके बाद ब्रह्म योग शुरु हो जाएगा।  इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है। also read : Happy Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

Happy Makar Sankranti 2022

15 जनवरी को मकर सक्रांति शुभ मुहूर्त


मकर संक्रांति का क्षण या सूर्य का मकर राशि में प्रवेश: 14 जनवरी की रात 08:49 बजे से  पुण्य काल: 15 जनवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

 

विद्वानों के अनुसार पूजा मुहूर्त में सूर्योदय के बाद से प्रारंभ, 15 जनवरी को ब्रह्म योग दोपहर 02 बजकर 34 मिनट तक है। उसके बाद से इंद्र योग लग जाएगा। ब्रह्म योग को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जता है। इस दिन रवि योग रात में 11 बजकर 21 मिनट से शुरु हो रहा है। इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक है।  अन्य स्वादिष्ट खाने की रेसेपी जानने के लिए हमारे यू-ट्यूब चैनल पर जाएं, क्लिक करें  - Ashu's Rasoi Ghar

Happy Makar Sankranti 2022

ये है पूजा करने की विधि

  •  मकर संक्रांति के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान कर लें. स्नान के पानी में काला तिल, हल्का गुड़ और गंगाजल मिला लें।
  •  इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें. एक तांबे के लोटे में पानी भर लें।
  • अब उसमें काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत् आदि मिला लें।
  •  इसके बाद सूर्य देव को स्मरण करके उनके मंत्र का जाप करें।
  •  फिर उनको वह जल अर्पित कर दें।
  •  उनसे अपने निरोगी जीवन और धन्य धान्य से पूर्ण घर देने की मनोकामना करें।
  •  सूर्य देव की पूजा के बाद शनि देव को काला तिल अर्पित करें. आज के दिन सूर्य और शनि देव की काले तिल से पूजा करने पर दोनों ही प्रसन्न होते हैं।
  • जो लोग 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाएंगे, उनको तो शनि देव की अवश्य पूजा करनी चाहिए क्योंकि इस दिन शनिवार भी है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।