'वीर बाल दिवस' की घोषणा पर अरदास सेवा संघ ने पीएम मोदी को किया धन्यवाद, प्रकाश पर्व पर लंगर लगाया

Veer Bal Diwas : देश में हर साल 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' मनाया जाएगा।

 | 
ardas seva sangh
पीएम नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' (Veer Bal Diwas) के रूप में मनाया जाने की घोषणा का अरदास सेवा संघ ने स्वागत किया है। अरदास सेवा संघ की टीम ने पीए मोदी का आभार जताया।

 

 'वीर बाल दिवस' घोषित किए जाने पर अरदास सेवा संघ की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh) जी के प्रकाश पर्व (Guru Parv)  के मौके पर गुरुग्राम में लंगर लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने लंगर चखा।

 

अरदास सेवा संघ ने किया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पर्व पर ऐलान किया था कि देश में हर साल 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' (Veer Bal Diwas 26 december) के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों (Saahibjaade) के साहस के लिए एक उचित श्रद्धांजलि है।

chaar shahibzaade

पीएम की घोषणा पर अरदास सेवा संघ ने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह आज के समय की जरूरत है। अधिक से अधिक लोगों को चार साहिबजादों के बारे में पता होना चाहिए।

 

ये लोग रहे मौजूद

प्रकाश पर्व पर अरदास सेवा संघ ((Ardas Seva Sangh)) की ओर से लंगर लगाने वालों में अंशुल ग्रोवर, प्रतीक अग्रवाल, अखिल ढींगरा, हिमांशु तनेजा और यश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

 

पीएम मोदी ने यह ट्वीट किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट किया, ''माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और 4 साहिबजादों की वीरता और आदर्श लाखों लोगों को शक्ति देते हैं। वे अन्याय के आगे कभी नहीं झुके। उन्होंने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की जो समावेशी और सामंजस्यपूर्ण हो। अधिक से अधिक लोगों को इनके बारे में जानना समय की जरुरत है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।