Conga अब Great Place to Work Certified है

Revenue Lifecycle Management solutions में वैश्विक अग्रणी
 | 
Business Wire India
Revenue Lifecycle Management solutions में वैश्विक अग्रणी Conga, ने आज घोषणा की कि वह भारत में Great Place To Work® Certified™ रहा है!
 
Great Place To Work ® कार्यस्थल संस्कृति पर वैश्विक प्राधिकारी है। 1992 के बाद से, उन्होंने दुनिया भर में 100 मिलियन से अधिक कर्मचारियों का सर्वेक्षण किया है और उन गहन अंतर्दृष्टियों का उपयोग यह परिभाषित करने के लिए किया है कि कौन सी चीज़ है जो एक महान कार्यस्थल बनाती हैं: विश्वास। उनका कर्मचारी सर्वेक्षण मंच प्रतिपुष्टि, रीयल-टाइम रिपोर्टिंग और उस अंतर्दृष्टि के साथ अग्रणियों को सशक्त बनाता है जिनकी रणनीतिक लोगों को निर्णय लेने के लिए आवश्यकता है। यह संस्थान 60 से अधिक देशों में कारोबारों, गैर-लाभकारी और सरकारी एजेंसियों की सेवा करता है और इसने तीन दशकों से अधिक समय तक महान कार्यस्थलों की विशेषताओं पर पथप्रदर्शक शोध किया है।
 
Conga के CEO एवं कल्चर लीडर, Noel Goggin ने कहा "मैं अपने भारत-स्थित सहयोगियों और अग्रणियों की क्षमता, उनके कार्यकाल और Conga Way को जीने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रभावित हूँ। हम वहाँ अपनी टीमों को अत्यधिक महत्व देते हैं, जिनमें हमारे वैश्विक कार्यबल का 41 प्रतिशत शामिल है और जो हमारे संगठन के लिए पूर्ण उत्पाद जीवनचक्र प्रबंधन को सक्षम बनाता है। Trust Index © के 89 के स्कोर के साथ, हम इस बात से विनम्र हैं कि हमारे सहयोगियों ने Conga की विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गौरव और सौहार्द के अपने अनुभव के आधार पर हमारा इतना ऊँचा मूल्यांकन किया है।“
 
भारत में, यह संस्थान 22 से अधिक उद्योगों में, वहनीय व्यावसायिक परिणाम देने के लिए डिज़ाइन किए गए High-Trust, High-Performance Cultures™ का निर्माण करने में उनकी सहायता करने के लिए, सालाना 1,400 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी करता है। India Inc. के सैकड़ों CEOs और CXOs इस ग्रेट प्लेस समुदाय का हिस्सा हैं जो भारत को सभी के लिए काम करने की एक महान जगह बनाने की परिकल्पना के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
 
संस्थान का शोध दर्शाता है कि महान कार्यस्थलों की विशेषता महान नेतृत्व, सुसंगत कर्मचारी अनुभव और वहनीय वित्तीय प्रदर्शन हैं। ये संगठन अपने समस्त कर्मचारियों को उनकी भूमिका, लिंग, कार्यकाल या स्तर का विचार किए बिना एक सुसंगत अनुभव प्रदान कर सकते हैं। उनके अग्रणी सभी के लिए काम करने के लिए एक महान जगह और सभी अग्रणियों के लिए रोल मॉडल बनाने और बनाए रखने की परिकल्पना में विश्वास करते हैं।
 
https://www.greatplacetowork.in/ पर और  LinkedInTwitterFacebook और  Instagram अधिक जानें।
 
Conga का परिचय
 
Conga तेज़ी से जटिल होती हुई दुनिया में जटिलता को कुचलता है। अपने Revenue Lifecycle Management समाधान के साथ, हम ऑर्डर कॉन्फ़िगरेशन, निष्पादन, पूर्ति और अनुबंध नवीनीकरण प्रक्रियाओं की प्रत्येक कंपनी की अनूठी जटिलताओं को एक ऐसे एकीकृत डेटा मॉडल से रूपांतरित करते हैं जो हमेशा बदलती हुई कारोबारी आवश्यकताओं के अनुकूल होता है और हर टीम की समझदारी और प्रयासों को संरेखित करता है। हमारा दृष्टिकोण Conga Way पर आधारित है, जो कि उद्यमशीलता की भावना का एक ढाँचा है और मिलजुल कर हमारे 11,000+ ग्राहकों को चैंपियन बनाना है। हम अपने ग्राहकों के प्रति और तेज़ी से जटिल होती हुई दुनिया में जटिलता को दूर करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमारे समाधान तेज़ी से बदलते हुए कारोबारी मॉडल के अनुकूल हो जाते हैं ताकि आप अपनी राजस्व प्रबंधन प्रक्रियाओं को सामान्य बना सकें।
 
Conga के उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में वैश्विक परिचालन हैं। conga.com पर अधिक जानें या Twitter: @congahq पर Conga को फ़ॉलो करें।
 
घोषणा (अस्वीकरण): इस घोषणा की मूलस्रोत भाषा का यह आधिकारिक, अधिकृत रूपांतर है। अनुवाद सिर्फ सुविधा के लिए मुहैया कराए जाते हैं और उनका स्रोत भाषा के आलेख से संदर्भ लिया जा सकता है और यह आलेख का एकमात्र रूप है जिसका कानूनी प्रभाव हो सकता है।
 
संपर्क
Shelby Armstrong
Finn Partners for Conga
shelby.armstrong@finnpartners.com
 
स्रोत: Conga

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।