H.B. Fuller चिकित्सा अनुप्रयोगों के लिए नया जैव-संगत एड्हेसिव लॉन्च करने जा रहा है
Fri, 13 Jan 2023
| Business Wire India

- Swift®melt 1515-I प्रदर्शन आवश्यकताओं को पूरा करता है और त्वचा आसक्ति को सुरक्षित करता है।
- चिकित्सा टेप और पट्टियों का बाजार विश्व स्तर पर बढ़ रहा है।
H.B. Fuller (NYSE: FUL), दुनिया के अग्रणी एड्हेसिव आपूर्तिकर्ताओं में से एक, ने Swift®melt 1515-I के लॉन्च की घोषणा की, जो IMEA - India, Middle East, और Africa में इसका जैव-संगत उत्पाद का अनुपाल करने वाला पहला उत्पाद है। यह उत्पाद भारतीय उप-महाद्वीप की उच्च तापमान और आर्द्रता जैसी अनूठी जलवायु परिस्थितियों में स्टिक-टु-स्किन चिकित्सा टेप अनुप्रयोगों के लिए है।
Swift®melt 1515-I तापमान के अतंर्गत और अपरूपण प्रतिरोध के साथ प्रभावी उच्च चिपकाव, सुरक्षित और क्विक बॉन्डिंग प्रदान करता है। यह उत्पाद, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन, एड्हेशन संतुलन और हटाने में आसानी दर्शाता है, साइटोटॉक्सिसिटी के लिए ISO 10993-5 द्वारा पूरी तरह से परीक्षण और प्रमाणित किया गया था। चूँकि यह मानव कोशिकाओं के लिए विषाक्त नहीं है, इसलिए इस एड्हेसिव को चिकित्सालयों में और घरेलू देखभाल में चिकित्सा अनुप्रयोगों में स्टिक-टु-स्किन स्थितियों में प्रभावी रूप से उपयोग किया जा सकता है।
"यह भारत में हमारी H.B Fuller’s R&D से एक सफलता है, जिसने, IMEA की बाजार विशिष्टताओं के प्रत्युत्तर में, चिकित्सा उपयोग के लिए अनुकूल उन्नत स्टिक-टू-स्किन उत्पाद - जैसे कि चिकित्सा प्लास्टर या पट्टियाँ - का समर्थन करने के लिए, पुणे में हमारी प्रयोगशाला में इस नई तकनीक को विकसित किया है,” Manish Dwivedi, Flexible Materials, Business Manager for India का कहना है। "वैश्विक स्तर पर, हमारे उत्पाद दुनिया भर में चिकित्सा अनुप्रयोगों में दो दशकों से अधिक समय से उपयोग किए गए हैं, जिससे विविध नए आइडियाज सक्षम हुए हैं और इस महत्वपूर्ण उद्योग के लिए नवाचार में तेजी आई है।”
जनसंख्या का दबाव, बीमारियों का बढ़ता हुआ और वृद्ध लोगों की आबादी की अंतर्निहित बढ़ती हुई संख्या, जीर्ण, और दर्दनाक घाव वैश्विक चिकित्सा टेपों और पट्टियों के बाजार को ऐसा बनाते हैं जो काफी बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर 2026 तक यह सेगमेंट 8.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचना अपेक्षमत है, जिसमें से 850.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर भारत में है, जैसा कि MarketsandMarkets™ द्वारा “Medical Tapes and Bandages Market – Global Forecast 2026” में रिपोर्ट किया गया है।
Swift® H.B. Fuller Company (“H.B. Fuller”) या H.B. Fuller की किसी संबद्ध कंपनी का ट्रेडमार्क है।
H.B. Fuller के बारे में:
1887 से, H.B. Fuller एक अग्रणी वैश्विक एड्हेसिव प्रदाता रहा है जो उत्पादों और जीवन को बेहतर बनाने के लिए एड्हेसिव्स, सीलेंट्स और अन्य विशिष्टता वाले रासायनिक उत्पादों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2021 में $3.3 बिलियन के शुद्ध राजस्व के साथ, H.B. Fuller की नवाचार और वहनीय एड्हेसिव समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता लोगों, उत्पादों और प्रक्रियाओं को एक साथ लाती है जो विश्व की कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों का उत्तर देती है और समाधान करती है। हमारी विश्वसनीय, उत्तरदायी सेवा इलेक्ट्रॉनिक्स, डिस्पोजेबल हाइजीन, स्वास्थ्य और सौंदर्य, परिवहन एवं बुनियादी ढाँचे, एयरोस्पेस, स्वच्छ ऊर्जा, पैकेजिंग, निर्माण, बढ़ईगिरी के काम, सामान्य उद्योगों, और अन्य उपभोक्ता व्यवसायों में ग्राहकों के साथ स्थायी, प्रतिफल प्रदान करने वाले संबंधों का निर्माण करती है। और, अपने लोगों से हमारा वादा उन्हें नवाचार और फलने-फूलने के अवसरों से जोड़ता है। अधिक जानकारी के लिए, www.hbfuller.com पर हमारे पास आएँ।
तस्वीरें/मल्टीमीडिया गैलरी उपलब्ध: https://www.businesswire.com/news/home/53205548/en
संपर्क
Estela Viegas
Corporate PR & Executive Communications
estela.viegas@hbfuller.com
+351 931 731 437
स्रोत: H.B. Fuller