नागिन डांस वीडियो : महिला कर रही थी जबरदस्त नागिन डांस, तभी शामिल हुए दो और प्राणी, फिर जो हुआ...देखें वीडियो

 वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे दो अंकल महिला के साथ गजब का नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं। 
 | 
NAGIN DANCE
सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी है जहां हर समय कुछ न कुछ सुर्खियों में बना रहता है। लोग कुछ ऐसी हरकतें कर देते हैं जिसके बाद उनका वायरल होना तय है। डांस में लोग सबसे ज्यादा क्रिएटिविटी दिखाते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो हर किसी को पसंद आता है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान, उन्हें जहां भी मौका मिलता है वे डांस में अपनी कला दिखाते हैं। कुछ लोगों को डांस करना आता हो या न आता हो, लेकिन वो ऐसे काम कर जाते हैं कि हर कोई हंस पड़ता है। कोई बांसुरी की धुन पर सांप बनकर नाचने लगता है तो कोई डीजे पर मुर्गा बनकर नाचने लगता है। लेकिन अभी जो वीडियो सामने आया है उसमें नागिन डांस का एक अलग ही लेवल देखने को मिल रहा है। READ ALSO:-भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बदलेगा UPI पेमेंट के नियम, पेमेंट हो जाएगा आसान!

 


नागिन डांस पर कूद पड़े दो अंकल
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक बर्थडे पार्टी है और धमाल मचाने के लिए पूरा इंतजाम किया गया है। इसी बीच एक महिला स्टेज पर नागिन डांस शुरू कर देती है। उनका डांस देखकर दो अंकल स्टेज पर कूद पड़ते हैं और वो भी डांस करने लगते हैं। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो नागिन डांस देखकर दो नाग दौड़े चले आए हों। आप देखेंगे कि बैकग्राउंड में 'मैं नागिन तू सपेरा' गाना बज रहा है और महिला स्टेज पर नागिन डांस कर रही है। तभी एक अंकल आते हैं और स्टेज पर डांस करने लगते हैं। कुछ देर बाद एक और अंकल आते हैं और स्टेज पर सांप की तरह लहराने लगते हैं। 

 KINATIC

महफिल में खूब तालियां बजीं
दोनों ने स्टेज पर महिला के साथ मिलकर डांस किया। इस डांस पर भीड़ में खूब तालियां बजीं। इस वीडियो को 3 अप्रैल को @Hi_Itsok के एक्स-हैंडल से शेयर किया गया था। इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। डेढ़ मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा है। हमेशा की तरह इस पर भी यूजर्स के खूब रिएक्शन भी पोस्ट हो रहे हैं।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।