आश्रय स्थल जरूरतमंदों के लिये हो रहे हैं मददगार

 नगरीय निकायों में संचालित हो रहे आश्रय स्थल
 | 
MP-4
प्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगरीय विकास विभाग ने नगरीय निकायों के अधिकारियों को जरूरतमंदों के लिये आश्रय स्थल संचालित करने के निर्देश दिये हैं। निर्देशों में कहा गया है कि आश्रय स्थलों में गर्म कपड़ों की व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश में 413 नगरीय निकाय हैं। इनमें नगर पालिक निगम 16, नगर पालिका परिषद 99, नगर परिषद 298 हैं।

 

आश्रय स्थल में मिली मदद
दिव्यांग राममिलाप पाठक पिछले दिनों किसी कार्य से सीधी कलेक्ट्रेट आये थे। मौसम की खराबी के कारण वे घर नहीं जा पाए। राममिलाप सीधी कलेक्ट्रेट में ही रात बिताने को मजबूर थे लेकिन उन्हें सीधी कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा संचालित आश्रय स्थल में रात बिताने के लिये जगह दी गई। नगरीय निकायों के अधिकारी बेसहारा लोगों की मदद के लिये पहल करके मदद कर रहे हैं। सीधी नगर में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला को आश्रय स्थल लाया गया। साथ ही उनके हाथ में लगी चोंट का उपचार करवाकर भोजन दिया गया। आश्रय स्थल के संचालन में स्वयंसेवी संगठन बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। सीधी जिला अस्पताल परिसर में भी आश्रय स्थल संचालित हो रहा है। यहाँ 15 पुरूषों तथा 10 महिलाओं के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। आश्रय स्थल में तकिये-कंबल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

 

आयुक्त नगरीय विकास विभाग श्री भरत यादव ने स्थानीय निकायों को अपने मैदानी अमलों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने के लिये कहा है, जिससे जरूरतमंद को आश्रय स्थल में सुविधानुसार जगह दी जा सके।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।