अमरपाटन और रामनगर में बनेंगे किसान भवन

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्री पटेल ने किया विकास कार्यों का भूमि-पूजन
 | 
MP-5
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि रामनगर और अमरपाटन में जल्द ही किसान भवन बनाये जायेगें। इन भवनों में करीब 500 से अधिक किसान एक साथ बैठकर चर्चा कर सकेंगे। राज्य मंत्री श्री पटेल शुक्रवार को सतना जिले के अमरपाटन में एक करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कृषि गोदाम के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री पटेल ने इस मौके पर 53 लाख की लागत से बनने वाले कर्मचारी आवास निर्माण का भी भूमिपूजन भी किया।

 

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन क्षेत्र में बांधों और सिंचाई परियोजना के कार्यों से अमरपाटन और रामनगर क्षेत्र के हर खेत में पानी पहुँचेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्राथमिका के साथ किसानों के हितों में कार्य कर रही है।

 

50 बिस्तरीय अस्पताल का भूमिपूजन
राज्य मंत्री श्री पटेल ने सतना जिले के रामनगर में शुक्रवार को 50 बिस्तरीय अस्पताल का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए रामनगर अस्पताल का उन्नयन किया जा रहा है। यह भवन 24 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। राज्य मंत्री ने इस मौके पर लगभग 30 लाख रूपये लागत की डिजिटल एक्सरे मशीन और लॉन्ड्री मशीन का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री श्री कहा कि रामनगर को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के कारण दो बार कायाकल्प अभियान में पुरूस्कृत किया जा चुका है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।