एएसआई श्री शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त

 वीर पुलिस कर्मी को शहीद का दर्जा
आरोपी का अपराध अक्षम्य, सख्त से सख्त कार्रवाई होगी: मुख्यमंत्री डॉ यादव
 | 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले में हृदय विदारक घटना में दायित्वों का निर्वहन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के जांबाज एएसआई नरेश शर्मा के दु:खद निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्री शर्मा का निधन पीड़ादायक है। मैं परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि वीर पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और राज्य सरकार उनके परिवार को श्रद्धा निधि के रूप में 1 करोड़ रूपए की राशि प्रदान करेगी। साथ ही स्व. श्री शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस तरह का अक्षम्य अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्ति क्षमा के योग्य नहीं हो सकते। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।