बरगी व्यपवर्तन परियोजना की प्रगति की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

 भूमि-अधिग्रहण की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
 | 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देशित किया है कि बरगी परियोजना का पानी सतना में आगामी रबी सीजन के पहले पहुँचना सुनिश्चित किया जाएं। सभी राजस्व अधिकारी भू-अर्जन एवं मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में संभागीय बैठक में दिये गये निर्देश का पालन सुनिश्चित करें। सभी संबंधित अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों को तय सीमा में पूर्ण करने हेतु नियमित समीक्षा करें। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों के लंबित अधिग्रहण मामलों की जिलेवार समीक्षा की और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बुधवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से बरगी व्यपवर्तन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने एनवीडीए के अधिकारियों से कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना अन्तर्गत टनल निर्माण कार्य, नहर की वितरक शाखाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में वीसी के माध्यम से कटनी, मैहर, सतना और पन्ना के कलेक्टर, मंत्रालय से ईएनसी एनवीडीए श्री प्रमोद कुमार शर्मा सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।