मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चयनित रामभद्राचार्य जी और गुलजार जी को दी बधाई

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए स्वामी रामभद्राचार्य जी के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वामी रामभद्राचार्य को बधाई दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री गुलजार को भी बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि ज्ञानपीठ पुरस्कार : 2023 के लिए जगदगुरू रामभद्राचार्य जी के साथ ही सिने निर्देशक और गीतकार गुलजार का चयन भी हुआ है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तुलसी पीठ, चित्रकूट के संस्थापक जगदगुरू रामभद्राचार्य जी की सैकड़ों कृतियां प्रकाशित हैं। संस्कृत सहित विभिन्न भाषाओं में उन्होंने साहित्य सृजन किया है। सिने निर्देशक, गीतकार गुलजार जी हिंदी और उर्दू में सतत सृजन करने वाले कलाकार होने के साथ ही कई विधाओं के विशेषज्ञ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए दोनों विभूतियां सर्वथा सुयोग्य हैं और यह दोनों विभूतियों के मध्यप्रदेश से जुड़ाव के कारण प्रसन्नता का अवसर है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।