मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेडियो उद्घोषक श्री अमीन सयानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक श्री अमीन सयानी के अवसान पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में रेडियो कार्यक्रमों को लोकप्रिय बनाने में अमीन सयानी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रेडियो कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण की उनकी विलक्षणता आज भी लोगों की स्मृतियों में स्थाई रूप से रची बसी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।